सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से धरती पर सुरक्षित हुई वापसी, स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल ने समुद्र में किया स्पलैशडाउन

सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से धरती पर सुरक्षित हुई वापसी
Sunita Williams Return : सुनीता विलियम्स और उनके साथी पांच जून 2024 को बोइंग स्टारलाइनर क्रू कैप्सूल में सवार होकर अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए थे लेकिन तकनीकी खराबी की वजह से वे धरती पर नहीं लौट पाए थे।
नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स व उनके साथी बुच विल्मोर 9 महीनों बाद धरती पर वापस लौट आए हैं। दोनों अंतरिक्ष यात्री भारतीय समयानुसार बुधवार यानी आज सुबह 3.30 बजे फ्लोरिडा के तट पर सुरक्षित लैंड कर गए। अंतरिक्ष यात्री 17 घंटों का सफर करने के बाद धरती पर लौटें हैं।
मेक्सिको की खाड़ी में पैराशूट से उतरी
अंतरिक्ष यात्रियों की स्पेसएक्स कैप्सूल अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से निकलने के कुछ ही घंटों बाद बुधवार को मेक्सिको की खाड़ी में पैराशूट से उतरी। फ्लोरिडा के तल्हासी तट पर यह स्पलैशडाउन हुआ। स्पेस एजेंसी नासा की तरफ से अंतरिक्ष यात्रियों की लैंडिंग का वीडियो भी जारी किया गया है।
फरवरी तक के लिए टाल दी गई थी
सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर बीते साल पांच जून 2024 को बोइंग स्टारलाइनर क्रू कैप्सूल में सवार होकर अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए थे। सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर का मिशन केवल एक सप्ताह का ही था लेकिन स्पेस स्टेशन में तकनीकी खराबी आने की वजह से नासा को स्टारलाइनर को खाली करके अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस में शिफ्ट कराना पड़ा था। तकनीकी खराबी की वजह से सुनीता विलियम्स और उनके साथी की वापसी इस साल फरवरी तक के लिए टाल दी गई थी।
वापसी के दौरान सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के साथ क्रू-9 के दो अन्य एस्ट्रोनॉट निक हेग और अलेक्सांद्र गोरबुनोव भी वापस लौटे। वे ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से धरती पर वापस लौटें हैं।
एक तरह का प्रोटोकॉल होता है
बता दें कि अंतरिक्ष से लौटने के बाद सुनीता विलियम्स और उनके साथियों को स्ट्रेचर पर ले जाया गया। यह एक तरह का प्रोटोकॉल होता है जिसे हर अंतरिक्ष यात्री को पालन करना होता है। इसकी वजह यह है कि स्पेस से लौटने के बाद अंतरिक्ष यात्री तुरंत चल नहीं पाते हैं। उनके शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। ऐसे में नासा इसे लेकर सख्त सुरक्षा प्रक्रियाएं अपनाता है।
यह भी पढ़ें : औरंगजेब का डर फैलाकर देश को खत्म करने जा रहे हैं ये लोग : संजय राउत
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप