Jharkhandराज्य

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन खत्म, सरकार को जांच के लिए 2 महीने का समय

Jharkhand News : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ कई दिनों से चल रहा छात्रों का आंदोलन फिलहाल खत्म हो गया है. मंगलवार को JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने आंदोलन समाप्त करने का ऐलान किया. इससे एक दिन पहले सोमवार देर शाम देवेंद्रनाथ गुट ने भी अपना आंदोलन खत्म कर दिया था.

छात्रों ने अब राज्य सरकार को मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच पूरी करने के लिए दो महीने का समय दिया है. मंच ने साफ किया है कि अगर तय अवधि में जांच पूरी नहीं हुई तो छात्र दोबारा बड़ी संख्या में रांची पहुंचेंगे. उस समय CBI जांच की मांग आंदोलन का मुख्य मुद्दा होगी.

सरकार को 2 महीने का समय

JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच की कोर कमेटी की बैठक में आंदोलन फिलहाल खत्म करने का फैसला लिया गया. छात्रों का कहना है कि सरकार ने उनकी मांगों को लेकर कई अहम कदम उठाए हैं, इसलिए जांच पूरी करने के लिए उसे समय दिया जाना चाहिए.

छात्रों ने कहा कि दो महीने के भीतर JPSC-JSSC से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच पूरी होनी चाहिए. ऐसा नहीं होने पर मंच फिर छात्रों को एकजुट कर राजधानी रांची में आंदोलन करेगा.

आंदोलन के बाद रद्द हुईं परीक्षाएं

छात्रों ने दावा किया कि उनके आंदोलन का असर सरकार के फैसलों पर पड़ा है. उनके मुताबिक, आंदोलन के दबाव के बाद सरकार ने 22 भर्ती परीक्षाएं रद्द की हैं और कई अन्य परीक्षाओं की जांच भी जारी है.

छात्रों का कहना है कि जब परीक्षा व्यवस्था में सामने आई गड़बड़ियों की जांच शुरू हो चुकी है, तो सरकार को इसे निष्पक्ष तरीके से पूरा करने का अवसर दिया जाना चाहिए. इसी वजह से फिलहाल आंदोलन खत्म किया गया है.

देवेंद्रनाथ गुट ने भी खत्म किया आंदोलन

JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर अलग-अलग गुट आंदोलन कर रहे थे. सोमवार को देवेंद्रनाथ गुट ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की थी. इसके बाद मंगलवार को JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने भी अपना आंदोलन खत्म कर दिया.

जिला प्रशासन ने भी आंदोलन में शामिल छात्रों से अपने-अपने घर लौटने की अपील की थी. प्रशासन की ओर से कहा गया था कि बुधवार दोपहर तक धरना स्थल खाली कर छात्र वापस लौट जाएं. अब आंदोलन खत्म होने के बाद धरना स्थल खाली होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. फिलहाल सरकार के पास दो महीने का समय है. अब सबकी नजर जांच और आगे की कार्रवाई पर रहेगी.

ये भी पढ़ें- बंगाल में बीरभूम के होटल में लगी भीषण आग, 8 की मौत, 9 घायल, तारापीठ दर्शन करने आए थे श्रद्धालु

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button