Advertisement

लड़की के साथ सिविल ड्रेस में दरोगा जी स्कूटी पर पहुंचे नेपाल, लहराई रिवाल्वर, दबोचे गए

Suspension of Policeman

Suspension of Policeman

Share
Advertisement

Suspension of Policeman: हथियार का भी अपना एक अलग नशा है। हाथ में आ जाए तो साधारण आदमी भी खुद को बाहुबली समझने लगता है। हथियार चलाने से ज्यादा उसे संभालना दुश्कर है। इसका नशा आपके सिर चढ़कर न बोले ये जरूरी है लेकिन एक दरोगा जी चूक गए। सिविल ड्रेस में एक लड़की के साथ सर्विस रिवाल्वर लेकर नेपाल घूमने चले गए। यहां तक तो ठीक था। इसके बाद उन्हें जाने क्या तान आई कि रिवाल्वर लहराने लगे और नेपाल पुलिस द्वारा दबोचे गए।

Advertisement

अड़रिया संग्राम थाना में हैं तैनात

दरअसल मधुबनी जिले के झंझारपुर के अड़रिया संग्राम थाना में पदस्थापित एसआई अमन सिंह पर आरोप है कि किसी लड़की को स्कूटी पर बैठाकर सिविल ड्रेस में सर्विस रिवाल्वर के साथ नेपाल घूमने गए। हथियार लहराते नेपाली पुलिस ने लड़की और हथियार के साथ धर दबोचा। नेपाल प्रशासन द्वारा पूछताछ के दौरान अमन सिंह ने खुद को झंझारपुर के अड़रिया थाने का एसआई बताया। घटना की जानकारी मधुबनी पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार को दी गई।

हुए सस्पेंड

इसके बाद मधुबनी पुलिस की कड़ी मशक्कत से उसे नेपाल से पुनः अड़रिया संग्राम थाना लाया गया। मामले की छानबीन की जा रही है। अमन सिंह पर थाना क्षेत्र के लोगों के कई और गंभीर और संगीन आरोप हैं। राह चलते लड़कियों से लेकर फरियादियों तक हर किसी को अपना पुलिसिया रौब दिखाना शुरू कर देता है। इतना ही नहीं लोगों को भी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता रहता है। मामले में मधुबनी के एसपी सुशील कुमार ने बताया पिस्टल लेकर नेपाल जाने और हथियार लहराने के मामले में अमन सिंह को सस्पेंड कर दिया है। लाइन हाजिर किया गया है।

रिपोर्टः प्रशांत झा, संवाददाता, मधुबनी, बिहार

यह भी पढ़ें: ‘कल पीएम मोदी की रैली में गए तो…’, कश्मीर के लोगों को आ रहे धमकी भरे फोन कॉल्स

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *