Advertisement

रामनगर में आस्था का सैलाब, रामभद्राचार्य के स्वागत को भक्त बेताब

Rambhadracharya in Ramnagar

Rambhadracharya in Ramnagar

Share
Advertisement

Rambhadracharya in Ramnagar: बगहा का रामनगर आस्था के सैलाब का साक्षी बना। पद्म विभूषण से सम्मानित जगतगुरु रामभद्राचार्य जब यहां आए तो उनके दर्शन और कथा श्रवण के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। उनके आते ही कथा पंडाल और आसपास का परिसर जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान हो गया।

Advertisement

Rambhadracharya in Ramnagar: नौ दिवसीय रामकथा यज्ञ का आयोजन

पद्म विभूषण से सम्मानित जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज का नौ दिवसीय रामकथा यज्ञ मंगलवार की शाम शुरू हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद उन्होंने रामकथा कहना शुरू किया। इस दौरान पंडाल में भक्तों का सैलाब उमड़ा। जगतगुरु के आगमन के साथ ही श्रद्धालु दर्शकों ने जय श्री राम के नारे लगाए।

Rambhadracharya in Ramnagar: गणपति जगवंदन के साथ शुरू की कथा

इस अवसर पर रामभद्राचार्य के दर्शन और माल्यार्पण के लिए नगर के दर्जन भर गणमान्य लोगों ने भाग लिया। चित्रकूट धाम के तुलसी मण्डलाधीश्वर के आगमन से पूरा नगर भक्ति रस में डूब गया। फूलों से सुसज्जित मंच पर आसीन रामभद्राचार्य ने सिंहासन से गणपति जगवंदन के साथ कथा आरंभ की।

Rambhadracharya in Ramnagar: संस्कृत भाषा में रामकथा, फिर भोजपुरी बोल मोहा मन

अर्जुन विक्रम शाह स्टेडियम में हो रहा यह आयोजन नगर में आकर्षण का केंद्र रहा। संस्कृत भाषा में उन्होंने रामकथा कहनी शुरू की। भोजपुरी भाषा मे भी जगतगुरु ने लोगों का मन मोह लिया। वहीं चप्पे-चप्पे पर पुलिस प्रशासन की व्यवस्था रही। मौके पर जिला शिक्षक संघ अध्यक्ष गौतम प्रसाद राव, राष्ट्रपति सम्मानित शिक्षक सदाकांत शुक्ला, कार्यक्रय संयोजक मधुकर राय, पंकज झुनझुनवाला, सभापति प्रतिनिधि नागेंद्र साह, अभिषेक राय, उपसभापति प्रतिनिधि सुजल सिंह सहित नगर के सैकड़ों गणमान्य मौजूद रहे।

रिपोर्टः रंजीत कुमार पांडेय, संवाददाता, बगहा, बिहार

ये भी पढ़ें: अधिकारियों के साथ आयुक्त ने जांची छठ महापर्व की व्यवस्थाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें