राज्यसभा नामांकनः करने वाले थे दावेदारी, आ गई समस्या भारी

Name deleted from voter list

Name deleted from voter list

Share

Name deleted from voter list: बिहार में गड़बड़ी के चलते भाकपा माले के अरमानों पर पानी फिर गया है। दरअसल पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य और ओबरा से दो बार विधायक रहे राजाराम सिंह का नाम ही वोटर लिस्ट से गायब है। वकौल राजाराम सिंह भाकपा माले ने महागठबंधन में दावेदारी की है और राज्यसभा सदस्य के नामांकन की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। ऐसे में यह गंभीर समस्या है.

वोटर लिस्ट में क्रम संख्या के आगे लिखा डिलीटेड

राजाराम सिंह दाउदनगर प्रखंड की बूथ संख्या 159 मध्य विद्यालय एकौनी से  वोटर हैं। वोटर लिस्ट में उनकी क्रम संख्या 160 के आगे डिलीटेड लिखा हुआ है. राजाराम सिंह ने कहा कि पार्टी के निर्देश पर हम तैयारी में लगे थे। इसी क्रम में पता लगा कि 24 जनवरी को पुनरीक्षित वोटर लिस्ट में उनका नाम ही डिलीट है। उन्होंने कहा कि उनके पास वोटर कार्ड है। आधार कार्ड है। चुनाव लड़ते हैं। गांव के कई अन्य युवा और महिलाओं के नाम भी वोटर लिस्ट से गायब हैं। जबकि वो जीवित हैं।

साजिश के तहत हटाए गए नाम

इस मामले में उन्होंने षडयंत्र का आरोप लगाया है। कहा कि साजिश के तहत नाम हटाए जा रहे हैं। उन्होंने जिले के अधिकारियों से इसकी जांच की मांग की है।  मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए फिर से तिथि निर्धारित की मांग की है।

यह भी पढ़ें: Politics: गिरिराज की कांग्रेस पर चुटकी, सोनिया-राहुल को लेकर कही ये बात

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”