विश्व मत्स्य दिवसः सहनी ने निषाद समाज से की एकजुटता की अपील

Mukesh Sehni
Mukesh Sehni: पटना में विकासशील इंसान पार्टी(वीआईपी) के संस्थापक मुकेश सहनी ने मंगलवार विश्व मत्स्य दिवस पर मछुआरा समाज को बधाई दी। उन्होंने समाज के भाइयों एवं बहनों को शुभकामनाएं देते हुए एकजुट रहने और अपने अधिकारों को लेकर संघर्ष करने की अपील की है।
Mukesh Sehni: बोले, आज के दिन लें संघर्ष करने का संकल्प
उन्होंने विश्व मत्स्य दिवस के मौके पर कहा कि दुनियाभर में सभी मछुआरों और मछली पालन से जुड़े अन्य हितधारकों की एकजुटता को प्रदर्शित करने के लिए हर वर्ष 21 नवंबर को विश्व मत्स्य दिवस मनाया जाता है। आज के दिन हमें भी एकजुट रहने और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लेना चाहिए।
Mukesh Sehni: कहा, नहीं किए गए मछुआरों के अधिकारों के लिए सही प्रयास
सहनी ने कहा कि आजतक मछुआरों को लेकर राजनीति खूब हुई लेकिन इसके अधिकार को लेकर कभी सही प्रयास नहीं किया गया। आज देश के कई राज्यों में निषादों को आरक्षण मिल रहा है लेकिन बिहार के निषादों को आरक्षण नहीं मिल सका। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि बिहार और देश के निषाद एकजुट रहें और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करें।
Mukesh Sehni: करते रहे हैं आरक्षण के लिए आवाज बुलंद
पहले भी मुकेश सहनी जनसभाओं और राजनीतिक यात्राओं में निषाद आरक्षण की आवाज बुलंद करते रहे हैं। उन्होंने यूपी और बिहार में आरक्षण की मांग की है। वह इस दौरान समाज के लोगों से संकल्प कराते भी नजर आते हैं कि वे अपने बच्चों को शिक्षित बनाएंगे। वहीं कहना है कि यदि आरक्षण नहीं दिया जाएगा तो समाज आवाज उठाएगा।
रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार
ये भी पढ़ें: Lakhisaray Golikand Update: दुर्गा झा ने भी तोड़ा दम