Advertisement

कैश बरामदगीः गिरिराज सिंह बोले, मोदी को हराने के लिए जमा हो रही थी रकम

Giriraj Singh

Giriraj Singh

Share
Advertisement

Giriraj Singh: कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग की छेपामारी में अब तक 351 करोड़ रुपये कैश बरामद हो चुका है। इतनी मात्रा में बरामद रकम के बाद विपक्ष हमलावर है। वह कांग्रेस को घेरने में लगा है। वहीं कांग्रेस नेताओं के भी इस मुद्दे पर बयान आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री और बिहार से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने भी उस मुद्दे पर अपनी बात रखी है.

Advertisement

Giriraj Singh: ‘उजागर हो चुका है कांग्रेस का भ्रष्टाचार’

गिरिराज सिंह ने कहा, कांग्रेस पार्टी में किस हद का भ्रष्टाचार है, यह उजागर हो गया है। यह रकम आगामी लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को हराने में प्रयोग की जाती। इसीलिए इसे जमा किया जा रहा था।

‘इंडी गठबंधन से नहीं आया बयान’

उन्होंने कहा कि इस छापेमारी में रकम बरामदगी को लेकर इंडी गठबंधन की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। वहीं उन्होंने कहा अरविंद केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर अपनी बात नहीं रखी. ममता बनर्जी ने पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी पर कुछ नहीं बोला।  देश की जनता कांग्रेस को जवाब देगी।

कम से कम ये देश में तो हैं- अधीर रंजन चौधरी

मामले में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “धीरज साहू के घर से इतने पैसे बरामद हुए हैं तो इसके पीछे राज क्या है? कहां से लूटे गए हैं? कहां से उन्होंने व्यापार किया है, इसकी क्या सजा होगी? इसकी जानकारी हमें मिलनी चाहिए। सरकार क्या करना चाहती है, वे भी बताए। कानून के अनुसार इनके खिलाफ क्या-क्या हो सकता है ये भी बताएं, जो मेहुल चोकसी, नीरव मोदी और विजय माल्या के खिलाफ नहीं किया गया। कम ये देश में तो हैं वे तो हजारों करोड़ चोरी कर भाग गए।”

ये भी पढ़ें: कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियां फैला रही भ्रष्टाचार की बीमारी : किरेन रिजिजू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *