BJP नेता ने राहुल पर साधा निशाना, कहा – ‘राहुल गांधी लाहौर से शुरू करें भारत जोड़ा यात्रा’

rahul gandhi
बीते शनिवार उत्तर प्रदेश के बरेली में सर्किट हाउस पहुंचे BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने एक सभा में भाग लेते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में वायनाड से सांसद राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। भूपेंद्र चौधरी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को लाहौर, कराची, काबुल से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करनी चाहिए।
देश का विभाजन कांग्रेस ने कराया – भूपेंद्र चौधरी
शनिवार देर रात एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बरेली के सर्किट हाऊस में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश का विभाजन कांग्रेस ने कराया। राहुल गांधी अब भारत जोड़ो यात्रा के नाम पर गुमराह कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा का मतलब क्या है।
इंडिया गठबंधन के नाम पर ले रहे लाइमलाइट – भूपेंद्र चौधरी
BJP प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी के साथ साथ इंडिया गठबंधन के नेताओं पर भी खूब कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि गठबंधन के नेता देश की जनता को तात्कालीन विषयों से भटका रहे हैं। देश मोदी के साथ है। भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।
भारत जोड़ो यात्रा 2.0
बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा का पहला चरण 7 सितंबर, 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर के श्रीनगर में जाकर संपन्न हुआ था। जिसके बाद सुत्रों के मुताबिक दिसंबर में भारत जोड़ो यात्रा के दुसरे चरण की शुरूआत हो सकती है। हालांकि यह यात्रा हाईब्रिड आयोजित की जाएगी यानी कहीं पैदल तो कहीं गाड़ियों के जरिए यात्रा की जाएगी, जो पूर्व से पश्चिम तक निकाली जाएगी।
FOLLOW US ON https://twitter.com/HindiKhabar