Advertisement

Bihar: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा को मिला सिंबल, भरा हुआ गैस सिलेंडर पर लड़ेंगे चुनाव

Bihar

Bihar

Share
Advertisement

Bihar: लोकसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा को चुनाव आवंटित कर दिया है। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा को सिंबल मिल गया है। उपेंद्र कुशवाहा ने पटना में इसकी जानकारी दी है। उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा, कॉमन सिंबल हमारी पार्टी कों दिया गया है, भरा हुआ गैस सिलेंडर हमारा सिंबल है।

Advertisement

Bihar: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा को भरा हुआ गैस सिलेंडर सिंबल दे दिया गया है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि लोकसभा चुनाव इसी सिंबल पर लड़ेगे। बिहार की जनता की समृद्धि के लिए हमारी पार्टी काम करेगी, हमारे कंधों पर 40 लोकसभा सीट है, 40 की 40 सीटें एनडीए को मिलेंगी।

एनडीए में शामिल उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को सीट शेयरिंग में सिर्फ एक सीट ही मिली है। उनकी पार्टी आरएलएम काराकाट सीट से ही चुनाव लड़ेगी.

विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश साहनी के बारे में पूछे जाने पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मुकेश जी क्या कर रहे हैं मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। साथ ही साथ लोजपा पशुपति के प्रमुख पशुपति कुमार पारस के बारे में पूछे जाने पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उनका क्या करना है, वह तय करेंगे। मैं इसमें कुछ नहीं कह सकता।

यह भी पढ़ें: http://Lok Sabha Election 2024: 10 की जगह 42 गाड़ियां लेकर चल रहे थे धर्मेन्द्र यादव, मुकदमा दर्ज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें