Advertisement

‘शिष्य हो तो ऐसा’ विराट कोहली ने बचपन के कोच के पैर छुए, वीडियो वायरल

Share
Advertisement

देश दुनिया में कितना भी बड़ा नाम हो जाए, फेमस हो जाएं, आसमान की बुलंदियों को छू लें लेकिन बावजूद उसके डाउन टू अर्थ रहना चाहिए, अपने आप को ज़मीन से जोड़े रखना चाहिए। हमेशा उन लोगों को सम्मान करना चाहिए, जो आपके गुरु हैं। इस बात की नजीर पेश की है भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने, विराट ने शनिवार (6 मई) को आईपीएल मैच से पहले मैदान में अपने बचपन के कोच राजकुमार शर्मा के पैर छुए, जिसके बाद यूजर्स सोशल मीडिया मीडिया पर विराट की तारीफ कर रहे हैं।

Advertisement

दरअसल, शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में विराट कोहली मैच से पहले प्रैक्टिस के लिए मैदान पर उतरे हुए थे। इस दौरान उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा भी मैदान पर ही मौजूद थे। प्रेक्टिस करके वापस लौटते समय विराट ने राजकुमार शर्मा को देखकर सबसे पहले अपने कोच के पैर छुए। इसके बाद दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई।

विराट के पैर छुने की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कमेंटबॉक्स में विराट के फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर विराट के फैंस तस्वीरों को शेयर करते हुए लिख रहे हैं कि “शिष्य हो तो ऐसा”, मैदान में पैर छूते हुए वायरल हो रही इन तस्वीरों ने दिल जीत लिया है।

ये भी पढ़ें: पहलवानों के धरना प्रदर्शन पर सौरव गांगुली का बयान सोशल मीडिया वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें