बड़ी ख़बरबिज़नेस

Sona Chandi: सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, गोल्ड ₹72,435 और चांदी ₹89,843 प्रति किलो

Sona Chandi: 4 जुलाई को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹209 बढ़कर ₹72,435 पर पहुंच गया, जबकि एक किलो चांदी ₹145 की बढ़त के साथ ₹89,843 पर पहुंच गई।

Sona Chandi: चार महानगरों और भोपाल में सोने की कीमतें

  • दिल्ली: 22 कैरेट सोना ₹67,150 प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट सोना ₹73,240 प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई: 22 कैरेट सोना ₹67,000 प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट सोना ₹73,090 प्रति 10 ग्राम
  • कोलकाता: 22 कैरेट सोना ₹67,000 प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट सोना ₹73,090 प्रति 10 ग्राम
  • चेन्नई: 22 कैरेट सोना ₹67,600 प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट सोना ₹73,750 प्रति 10 ग्राम
  • भोपाल: 22 कैरेट सोना ₹67,050 प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट सोना ₹73,140 प्रति 10 ग्राम

इस साल अब तक सोने-चांदी में कितनी तेजी?

Sona Chandi: इस साल अब तक सोने की कीमत में ₹9,083 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है, जबकि चांदी की कीमत में ₹16,448 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

विशेषज्ञों की राय

HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार, आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में और तेजी देखी जा सकती है। उनका अनुमान है कि अगले एक साल में सोना ₹78,000 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1 लाख प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

निवेशकों के लिए सलाह

निवेशकों को हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदना चाहिए। इससे सोने की शुद्धता की गारंटी मिलती है।

यह भी पढ़ें-https://hindikhabar.com/state/uttar-pradesh/lucknow-slums-will-be-rejuvenated-in-up-multi-storey-buildings-will-be-built-cm-yogi/

Related Articles

Back to top button