Other Statesराज्य

नासिक में गॉडमैन अशोक खरात के घर SIT ने की छापेमारी, हथियार और संदिग्ध कारतूस बरामद

Maharashtra News : महाराष्ट्र के नासिक जिले में खुद को गॉडमैन बताने वाले अशोक खरात के घर पर पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने छापेमारी की है. जांच के दौरान आरोपी के पास से एक रिवॉल्वर और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं, जिनमें से कुछ पहले ही इस्तेमाल किए गए प्रतीत होते हैं. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन कारतूसों का प्रयोग किसी हत्या, तंत्र-मंत्र या जानवरों के शिकार में तो नहीं किया गया.

खरात के घर, दफ्तर और फार्म हाउस से कई प्रतिबंधित जानवरों और पक्षियों की खाल, नाखून, पंख और तांत्रिक सामग्री भी मिली है. इसके अलावा आरोपी के पास करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज पाए गए हैं, जो आर्थिक धोखाधड़ी और बड़े घोटाले की संभावना को बढ़ा रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वीडियो फैलने पर निगरानी

पीड़ित महिला के वकील मधुकर यशवंत काले ने अदालत में कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की हिरासत बढ़ाना जरूरी है, उन्होंने बताया कि आरोपी के पास हथियार का लाइसेंस है, लेकिन खाली कारतूसों का हिसाब नहीं मिला है और जानवरों के अंग कैसे उनके पास आए, इसकी जांच भी जरूरी है.

कोर्ट ने आरोपी की पुलिस हिरासत 5 दिनों के लिए बढ़ा दी है. पुलिस इस दौरान यह भी देख रही है कि पीड़ितों से जुड़े संवेदनशील वीडियो सोशल मीडिया पर न फैलें. जांच अधिकारी ने 6 दिन की मोहलत मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने फिलहाल 5 दिन ही मंजूर किया.

ये भी पढ़ें – जयपुर में सड़क हादसे में एक्टर हर्षिक कालिया की मौत, काम से लौटते वक्त हुआ हादसा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button