Viral Video : सोशल मीडिया पर हर दिन नए वीडियो और फोटो पोस्ट होते रहते हैं, जिनमें से कई वायरल हो जाते हैं। डांस, सिंगिंग, ड्रामा, स्टंट, बच्चों के प्यारे वीडियो या फिर अतरंगी पोस्टर और बातचीत के स्क्रीनशॉट—सब सोशल मीडिया की फीड में दिखाई देते हैं।
हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जो किसी बातचीत का हिस्सा लगता है। इसमें एक शख्स एक स्कूल की लड़की से पूछता है, “NEET के बारे में कभी सोचा?” लड़की मना कर देती है। जब वह इसका कारण पूछता है, तो लड़की जवाब देती है, “NEET और JEE तो जय हो, हम जिंदगी झंड नहीं करते अपनी।” वीडियो यहीं खत्म हो जाता है, लेकिन यह छोटा सा क्लिप ही अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है।
यह वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर @Indian__doctor नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा गया है: “Gen-Z! NEET/JEE का मतलब जिंदगी झंड?” खबर लिखे जाने तक वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कुछ यूजर्स ने लिखा:
“NEET-UG मतलब जिंदगी सेट और IIT-JEE ब्रांच के हिसाब से होता है।”
“वैसे वो पूरी तरह से गलत नहीं है।”
“सही है।”
ये भी पढ़ें- ईरान का होर्मुज स्ट्रेट पर टोल लगाने का फैसला, अमेरिका-इजराइल के जहाजों पर रोक
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









