
Russia Ukraine War : रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े जंग को करीब 4 साल बीत गए, लेकिन अभी भी हालात कुछ बदले नहीं हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने जानकादी दी है कि रूस ने उर्जा क्षेत्र को निशाना बनाने के लिए रिकॉर्ड संख्या में बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया है। कीव और कई स्थानों पर पावर प्लांट और बुनियादी ढांचे पर रूस द्वारा बड़ा हमला किया गया है जिससे यूक्रेन को सबसे बड़ा झटका लगा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, रूस ने यह हमला उस वक्त किया जब यूक्रेन में तापमान -20 सेल्सियस तक गिर गया है, जो कि युद्ध की शुरुआत के बाद से अब तक में तापमान सबसे निचले स्तर तक गिर चुका है। वहीं ऐसे हालात में रूस द्वारा किए गए हमले के बाद यूक्रेन का कहना है कि इस हमले ने राजधानी में 1000 से अधिक रिहायशी टॉवर ब्लॉकों को एक बार फिर से बिना बिजली के छोड़ दिया है।
यूक्रेन के लोगों ने बताई समस्या
ऐसी स्थिति में वहां कोई हीटर काम नहीं कर रहा है। एएफपी के मुताबिक, कुछ निवासी एक क्षतिग्रस्त इमारत के चारों ओर जमा हुए थे, जहां टूटे खिड़कियों और बिना हीटिंग के हालात बने हुए थे। एक निवासी ने कहा, “हमारी खिड़कियां टूट चुकी हैं और हीटिंग की कोई सुविधा नहीं है। अब हमें समझ नहीं आ रहा कि क्या करें।”
यूक्रेन का रूस पर जुबानी हमला
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने रूस पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि कूटनीति अपनाने के बजाय रूस ने आतंकवाद और हमले तेज करने का रास्ता चुना है। उन्होंने कहा कि रूस सर्दियों के ठंडे दिनों का फायदा उठा कर यूक्रेन के नागरिकों को आतंकित कर रहा है। इस बीच, यूक्रेन के सहयोगियों से रूस पर अधिक दबाव बनाने की मांग की गई है।
रूस के हमले में दो किशोरों की मौत
AFP की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार रात के हमले में यूक्रेन के दक्षिणी शहर जापोरिज्जिया में दो किशोरों की मौत हो गई और द्वितीय विश्व युद्ध के सोवियत काल के स्मारक को नुकसान पहुंचा। यह हमला तब हुआ जब यूक्रेनी और रूसी प्रतिनिधि अबू धाबी में वार्ता के लिए मिलने वाले थे।
ये भी पढ़ें – गेम का टास्क था सुसाइड? तीन नाबालिग बहनों की आत्महत्या में चश्मदीद और पिता का आया बयान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









