Bihar: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा में चूक, बुके थमा गया बुजुर्ग

RRS Chief’s Bihar Tour
RRS Chief’s Bihar Tour: बिहार के भागलपुर पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत की जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को एक बुजुर्ग ने भेद दिया। बुजुर्ग ने उनकी सुरक्षा को भेदते हुए उन्हें बुके थमा दिया। वहीं भागवत ने भी मुस्कुराते हुए उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस मामले में जब सिटी डीएसपी को महसूस हुआ कि यह सुरक्षा में चूक है तो उन्होंने फौरन बुके थमाने वाले व्यक्ति को दबोच लिया।
RRS Chief’s Bihar Tour: दूधेश्वर महादेव मंदिर का पुजारी बताया जा रहा शख्स
घटना शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे संघ प्रमुख के ऐतिहासिक महर्षि मेंहीं कुप्पा घाट आश्रम के दौरे के समय हुई। बुके थमाने वाले व्यक्ति का नाम मुन्ना पांडे बताया जा रहा है। वह दूधेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी हैं। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
पटना पुलिस मुख्यालय ले रहा अपडेट
पूछताछ में उनकी पहचान मुन्ना बाबा के रूप में हुई। बताया गया कि वह कोतवाली तातारपुर क्षेत्र के निवासी हैं। उनसे पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों ने सख्ती से पूछताछ की। वहीं पुलिस मुख्यालय पटना से भी इस संबंध में अपडेट ली जाती रही।
भागवत ने भी मुस्कुराते हुए किया अभिवादन
बताया गया कि बुजुर्ग आराम से संघ प्रमुख के पास पहुंचे और बुके थमाया। संघ प्रमुख ने भी मुस्कुराते हुए बुके लिया। बाद बिना आमंत्रण व्यक्ति के आने पर जांच में लगे अधिकारियों को एहसास हुआ कि यह सुरक्षा में चूक है तो उन्होंने बुजुर्ग को पकड़ लिया और पूछताछ की।
बिहार दौरे पर हैं संघ प्रमुख
ज्ञात हो कि संघ प्रमुख बिहार दौरे पर हैं। उनके कार्यक्रम में भागलपुर के कुप्पा घाट स्थित महर्षि मेही आश्रम में संतों से संवाद और संत समागम में संबोधन करना शामलि है। 23 दिसंबर को वो वापस लौट जाएंगे। इसी साल फरवरी में भी मोहन भागवत महर्षि मेही आश्रम के दौरे पर आए थे।
ये भी पढ़ें: Begusarai Robbery: ‘आरोपियों की सूचना देने वाले को मिलेंगे 50,000 रुपये’
Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar