Richest Family: 700 कारें, 4000 करोड़ का घर और 8 जेट, ये है दुनिया का सबसे अमीर परिवार

Richest Family: दुनिया की संपत्ति लगातार बढ़ती जा रही है। हर दिन किसी की सफलता की कहानी सामने आती रहती है। लेकिन आज हम दुनिया के सबसे अमीर परिवार के बारें में आपको बताने जा रहें हैं। इनके पास बहुत सारा धन है। इस परिवार के पास चार हजार करोड़ रुपये का महल, 70 कार और 8 प्राइवेट जेट हैं। यह परिवार भी दुनिया के कुल कच्चे तेल के भंडार में से 6% का मालिक है। साथ ही मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल क्लब भी उनका है। इसके अलावा, वे प्रसिद्ध गायिका रिहाना के ब्यूटी ब्रांड फेंटी और एलन मस्क के स्पेस एक्स (Space X) में भी पार्टनर हैं। हम दुबई के प्रसिद्ध अल नाहयान शाही परिवार (Al Nahyan royal family) की बात कर रहे हैं। यहाँ अधिक जानकारी प्राप्त करें।

Richest Family: तीन गुना बड़ा है इनका घर
दुबई में अल नाहयान परिवार का घर अमेरिका के पेंटागॉन से भी तीन गुना बड़ा है। इसकी कीमत 4078 करोड़ रुपये है। इस परिवार का मुखिया यूएई (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जाएद अल नाहयान है। उनके छह भाई और ग्यारह बहनें हैं। इन्हें नौ बच्चे हैं। अबुधाबी के शासक के छोटे भाई शेख हमद बिन हमदान अल नाहयान के पास लगभग सैंकड़ों कार हैं। इनमें मैक्लॉरेन एमसी 12, बुगाटी वेरॉन, लेम्बोर्गिनी रेवंतों, मर्सेडीज बेंज सीलके जीटीआर और फरारी 599XX भी शामिल हैं।
Richest Family: 5 साल में इनकी कंपनी की वैल्यू बढ़ी कई गुना
यह परिवार अल वतन राष्ट्रपति भवन, अबुधाबी में रहता है। इन्हें यूएई में कई पैलेस हैं। 94 एकड़ में लगभग फैला हुआ है। इस घर में विश्व की सबसे महंगी वस्तुएं हैं। राष्ट्रपति के भाई, तहनुन बिन जायद अल नाहयान, एक निवेश कंपनी चलाते हैं। पिछले पांच वर्षों में इसकी कीमत लगभग 28 हजार प्रतिशत बढ़ी है। इसका मूल्यांकन लगभग 235 अरब डॉलर है। व्यवसायों में कृषि, ऊर्जा, मनोरंजन और समुद्री परिवहन शामिल हैं। इनमें हजारों लोग काम कर रहे हैं।
Richest Family: पेरिस और लंदन में भी हैं प्रॉपर्टी
दुबई के इस प्रसिद्ध परिवार के पास यूएई के अलावा पेरिस और लंदन में भी महंगी संपत्ति है। इस परिवार का पुराना नेता “लैंडलॉर्ड ऑफ लंदन” भी था। ब्रिटेन के पॉश इलाकों में उनके पास बहुत सारी संपत्ति थी। 2015 में प्रकाशित न्यू यॉर्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, दुबई के शाही परिवार के पास ब्रिटेन की रॉयल फैमिली की संपत्ति के बराबर है। 2008 में, उसने मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल टीम को लगभग 2122 करोड़ रुपये में खरीद लिया था। इन्हें सिटी फुटबॉल क्लब में 81% हिस्सेदारी है। मुंबई सिटी, मेलबोर्न सिटी और न्यूयॉर्क सिटी फुटबॉल क्लब भी इस ग्रुप का हिस्सा हैं।
Follow Us On:- https://twitter.com/HindiKhabar
ये भी पढ़े:- Ayodhya Security: 22 जनवरी के बाद अयोध्या में बाहरी लोगों की NO ENTRY,तैनात हुई बुलेटप्रूफ गाड़ियां