Jharkhandराज्य

रांची में भ्रष्टाचार पर CBI का प्रहार, 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रेलवे अफसर गिरफ्तार

Jharkhand News : झारखंड की राजधानी रांची स्थित सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य कमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर को बुधवार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी डीआरएम कार्यालय, हटिया के पास की गई।

शिकायत और जांच की प्रक्रिया

शिकायतकर्ता अजय त्यागी ने सीबीआई में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनका रेलवे में करीब 8.70 लाख रुपये का बिल लंबित था। बिल को पास कराने के लिए हिमांशु शेखर ने 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद सीबीआई ने कार्रवाई की और डीआरएम कार्यालय के पास जाल बिछाकर अफसर को रंगे हाथ पकड़ा।

गिरफ्तारी के बाद की कार्रवाई

हिमांशु शेखर की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई उनके अन्य ठिकानों पर तलाशी ले रही है। मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है और अधिकारियों ने कहा है कि भ्रष्टाचार के सभी पहलुओं को उजागर किया जाएगा।

आम जनता से अपील

सीबीआई ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी केंद्रीय कार्यालय, लोक उपक्रम, बीमा कंपनियों, रेलवे या अन्य सरकारी संस्थानों में भ्रष्टाचार की जानकारी होने पर शिकायत तुरंत सीबीआई को दर्ज कराएं। इसके लिए एसीबी रांची के फोन नंबर 0651-2360093 और मोबाइल नंबर 9470590422 उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़ें – केंद्रीय जेल जगदलपुर में कैदी फरार, अब तक कोई सुराग नहीं

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button