Ram Mandir: USA में शुरू हुई प्रभु राम के आने की तैयारी, जगह-जगह जश्न मनाते दिखे लोग

Ram mandir: car rally in usa by vhp on the occasion of ram mandir inauguration
Share

Ram Mandir: राम मंदिर के उद्घाटन की धूम देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी नजर आ रही है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अमेरिका में गाड़ियों की रैली निकाली गई है। इस रैली में कम से कम 350 गाड़ियों ने हिस्सा लिया है। अमेरिका में जगह-जगह भगवान राम के होर्डिंग्स लगे दिखे। यही नहीं, लाइट शो का भी भव्य आयोजन किया गया।

न्यू जर्सी में निकाली गई रैली

Ram Mandir: न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, न्यू जर्सी के एडिसन में 350 गाड़ियों की रैली निकाली गई। ये रैली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में निकाली गई है। इसमें अमेरिका में रह रहे सैंकड़ों भारतीयों ने हिस्सा लिया। लोगों ने रैली में भगवान राम के नारे और ‘राम सिया राम’ भजन भी गाया।

टेस्ला म्यूजिकल लाइट शो का भी हुआ आयोजन

बता दें कि विश्व हिंदू परिषद ने मैरीलैंड में टेस्ला म्यूजिकल लाइट शो का भी आयोजन किया। इस शो में कई टेस्ला गाड़ियां पहुंची। भगवान राम के भजन के साथ पूरा मैरीलैंड गूंज उठा। साथ ही अमेरिका के 10 राज्यों में प्राण प्रतिष्ठा के होर्डिंग्स भी लगाए गए हैं। ये होर्डिंग्स टेक्सास, इलिनोइस, न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और जॉर्जिया सहित अन्य राज्यों में लगाए गए हैं।

 ‘गर्व से खुद को हिंदू अमेरिकी कह रहे हैं’

 विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अमेरिका डीसी चैप्टर के अध्यक्ष महेंद्र सापा (Mahendra Sapa) ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि राम मंदिर के उद्घाटन से सभी लोग गर्व से सिर उंचा कर रहे हैं। हम गर्व से खुद को हिंदू बता रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘भगवान राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। इसने हिंदू पहचान में गौरव बहाल किया है। हम कोठारी बंधुओं और हजारों अन्य लोगों के आभारी हैं जिन्होंने अपने जीवन का बलिदान दिया। उनके बलिदानों का अंततः परिणाम निकला है।’  

ये भी पढ़ें: प्राण प्रतिष्ठा से पहले देश में शुरू हुआ स्वच्छता अभियान, प्रभु राम के आगमन की तैयारी जारी

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *