
Ram Mandir
उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या(Ram Mandir ) में कांग्रेस पार्टी का झंडा उखाड़ देने की जानकारी सामने आई है। रामलला के दर्शन और सरयू में स्नान के लिए पहुंचे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के लिए उस समय असहज स्थिति पैदा हो गई जब राम मंदिर के बाहर पार्टी का झंडा छीनने की कोशिश की गई। जिसके बाद जमकर विवाद होना शुरु हो चुका था। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।
कांग्रेस का झंडा देखा गया
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कुछ लोग कांग्रेस के झंडे को तोड़ते हुए आपस में छीना झपटी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर समाचार एंजेसी ANI ने पोस्ट किया है। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी से अजय राय और दीपेंद्र हुड्डा समेत कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल आज अयोध्या दौरे पर है। इस दौरान इस घटना के घटित होने की जानकारी सामने आई है।
अजय राय ने दी प्रतिक्रिया
वहीं इस मामले में अजय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “कुछ असामाजिक तत्वों ने हमारी पार्टी का झंडा छीन लिया और हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया. यह एक शर्मनाक और निंदनीय कृत्य है. राम मंदिर सभी का है.”
Follow Us On: https://twitter.com/HindiKhabar