धौलपुर में यूथ कांग्रेस नेता की हत्या, पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

Rajasthan News :

धौलपुर में यूथ कांग्रेस नेता की हत्या

Share

Rajasthan News : राजस्थान के धौलपुर जिले में यूथ कांग्रेस नेता की हत्या से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना मंगलवार की है। बुधवार को यूथ कांग्रेस नेता ने आगरा के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ा। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने आरोपियो की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। अशोक गहलोत ने कानून-व्यवस्था के मामले में राजस्थान सरकार पर निशाना साधा।

राजस्थान के धौलपुर जिले में कांग्रेस नेता की हत्या का मामला सामने आया है। पिता की शिकायत पर मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी के बड़े नेताओं ने इस घटना की निंदा की और राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर राजस्थान सरकार को निशाने पर लिया।

भूपेंद्र की मौत हो गई

पुलिस के अनुसार मंगलवार को राजाखेड़ा पंचायत समिति के सामने कुछ लोगों ने कांग्रेस के मीडिया समन्वयक भूपेंद्र सिंह पर हमला किया। यूथ कांग्रेस नेता की बेरहमी से पिटाई के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल हालत में भूपेंद्र को राजाखेड़ा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां भूपेंद्र की हालत गंभीर होने पर आगरा के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। बुधवार को भूपेंद्र की मौत हो गई।

पुलिस की टीमें हमलावरों की तलाश में लगीं

वहीं राजाखेड़ा के एसएचओ रामकिशन यादव का कहना है कि पुरानी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है। करीब तीन-चार लोगों ने भूपेंद्र की पिटाई की। मंगलवार की शाम भूपेंद्र के पिता गजेंद्र सिंह ने कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस की टीमें हमलावरों की तलाश में लगीं हैं।

अशोक गहलोत ने इस घटना की निंदा की

वहीं पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने इस घटना की निंदा की। अशोक गहलोत ने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा हमारे कांग्रेस परिवार के साथी युवा नेता भूपेंद्र सिंह राजपूत पर हमला कर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई। हिंसा गुंडागर्दी और हत्या अब पूरे प्रदेश में आम बात हो गई है। प्रदेश की जनता हर दिन बिगड़ती कानून व्यवस्था से असंतुष्ट है।

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा ने इस घटना की निंदा की। दोनों नेताओं ने राजस्थान सरकार से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

यह भी पढ़ें : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी संभल की जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई की इजाजत, ASI को दिए खास निर्देश

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *