Rajasthan : पिकनिक मनाने जा रहे स्कूली बच्चों की बस पलटी, तीन की मौत, कई घायल

Rajasthan
Rajasthan : राजस्थान के देसूरी नाल में रविवार सुबह करीब दस बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। पिकनिक पर जा रहे स्कूली बच्चों से भरी बस पलट गई। इस हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई और 55 से अधिक स्कूली बच्चे घायल हो गए। बस में 60 बच्चे सवार थे। ये बच्चे आमेट ब्लॉक के राछेटी पंचायत के मानकदेह गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के थे। गढ़बोर से देसूरी जाते समय पंजाब मोड़ पर बस बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस व प्रशासन ने तुरंत राहत बचाव कार्य शुरू किया।
3 बच्चों की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक, आमेट ब्लॉक के मानकदेह गांव के स्कूली बच्चे रविवार सुबह पिकनिक के लिए निकले थे। उनकी बस गढ़बोर से देसूरी जा रही थी। देसूरी नाल में पंजाब मोड़ पर बस अनियंत्रित हो कर बस पलट गई। इस हादसे में 3 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। 55 से अधिक बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने मदद के लिए शोर मचाया। कुछ लोग बच्चों को बस से निकालने में जुट गए।
55 से अधिक बच्चे घायल
चारभुजा थाना प्रभारी गोवर्धन सिंह ने जानकारी दि कि आमेट ब्लॉक में राछेटी पंचायत के मानकदेह गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के 60 बच्चे पिकनिक मनाने रविवार सुबह निकले थे। बस गढ़बोर से देसूरी की तरफ जा रही थी, तभी देसूरी नाल में पंजाब मोड़ पर बेकाबू होकर बस पलट गई। उन्होंने आगे बताया कि हादसे में तीन छात्रों की मौत हो गई। जिनके शव को गढ़बोर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। वहीं, 55 से अधिक बच्चे घायल को हो गए। कुछ घायलों को देसूरी अस्पताल और कुछ को गढ़बोर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
इलाके में शोक की लहर
इस हादसे की सूचना मिलते ही बच्चों के परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद देसूरी नाल में जाम लग गया। स्टेट हाईवे कुछ देर के लिए बंद रहा। पुलिस ने हाईवे पर यातायात को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस तैनात की। कुंभलगढ़ पुलिस उप अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह राठौड़, तहसीलदार गढ़बोर और अन्य राहतकर्मी भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। घायल बच्चों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। प्रशासन ने मृत बच्चों के परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है।
यह भी पढ़ें : संसद में बोले कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, “UCC लागू करने की जानकारियां…”
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप