महाराष्ट्र में बारिश ने मचाया तांडव, 7 की मौत, 127 लोग मलबे में दबे

Share

पूरे देश में बारिश ने हाहाकार मचाया हुआ है। जिससे जन जीवन अस्त- व्यस्त नज़र आ रहा है। दिल्ली और यूपी के हालात तो खराब थे ही और अब बारिश ने महाराष्ट्र में भी कहर ढा दिया। आपको बतातें चलें महाराष्ट्र के कई जिलों में आज मॉनसून की बारिश ने कहर मचा रखा है। रायगढ़ जिले में मूसलाधार हो रही है। इस वजह से कई जगह भीषण बाढ़ की स्थिति बन गई है। रायगढ़ में चार नदियां उफान पर है और खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जिले की कई प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया है, जिसकी वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने जिले में सभी स्कूल-कॉलेज को बंद करने के आदेश दिए है।

आपको बतातें चलें रायगढ़ में बुधवार रात चट्टान खिसकने से करीब 48 घर तबाह हो गए। हादसे में सात लोगों की मौत हुई है, जबकि 75 लोगों का रेस्क्यू किया गया। 127 लोग अभी मलबे में दबे हैं। बतादें उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि मृतकों के परिवार को महाराष्ट्र सरकार की तरफ से 5 लाख की आर्थिक मदद दी जाएगी। साथ ही घायलों के इलाज का खर्च भी सरकार उठाएगी।

बतातें चलें भारी वर्षा के कारण उपनगरीय ट्रेन सेवाओं और सड़क यातायात के प्रभावित होनेके बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को आदेश दिया कि मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्र में सरकारी कार्यालय समय से पहले बंद कर दिये जाएं ताकि कर्मचारियों को घर पहुंचने के लिए थोड़ा अधिक समय मिल सके। मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से मूसलाधार वर्षा हो रही है। इस वर्षा ने सड़क यातायात और उपनगरीय ट्रेन सेवाओं पर असर डाला है। उपनगरीय ट्रेन सेवाओं में मुख्यत: मध्य एवं हार्बर लाइन शामिल हैं। लाखों लोग अपनेकार्यालय आने-जानेके लिए इन लाइनों का इस्तेमाल करते हैं।

ये भी पढ़ें: संसद का मॉनसून सत्र आज से शुरु, सरकार लाएगी 31 बिल, जानें किन मुद्दों पर घेरेगी ‘INDIA’