Punjab

Punjab : स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधायक गुरदेव सिंह देव मान के पिता लाल सिंह के निधन पर गहरा शोक किया व्यक्त

Punjab : पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधानसभा हल्का नाभा से विधायक गुरदेव सिंह देव मान के पिता लाल सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। आज यहां जारी एक बयान में स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि लाल सिंह एक गंभीर स्वभाव और मेहनती व्यक्ति थे, जिन्होंने अपने पूरे जीवन में मेहनत और ईमानदारी का अनुसरण किया।

उन्होंने अपनी सूझ-बूझ से अपने परिवार का पालन-पोषण किया और अपने बच्चों को शिक्षित कर जीवन में सफल बनाया। कुलतार सिंह संधवा ने अकाल पुरख के आगे अरदास की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत शांति प्रदान करें और पीछे परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।

यह भी पढ़ें : Punjab : राज्य के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों का होगा स्वास्थ्य जांच : डॉ. बलबीर सिंह

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button