Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दीप जलाने वाले अभियान को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने रविवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहां एक छात्रा ने हॉस्टल और रहने की समस्या को लेकर अपनी बात रखी.
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर छात्रा के सवाल का जिक्र करते हुए सरकार पर सवाल उठाए.
छात्राओं के हॉस्टल और सुरक्षा का उठाया मुद्दा
राहुल गांधी ने कहा कि एक छात्रा ने उनसे पूछा कि सरकार के पास दिया जलाने के लिए पैसा है, लेकिन छात्राओं के हॉस्टल के लिए क्यों नहीं है, उन्होंने कहा कि गांवों से पढ़ाई के लिए शहर आने वाली कई छात्राओं को हॉस्टल की सुविधा नहीं मिलती, जिसके कारण उन्हें पीजी में रहना पड़ता है, उन्होंने कहा कि सुरक्षित रहने के लिए लाखों रुपये खर्च हो जाते हैं और किराए की चिंता के बीच पढ़ाई करना मुश्किल हो जाता है.
आवास भत्ते को लेकर भी उठाए सवाल
राहुल गांधी ने कहा कि कई छात्राएं सिर्फ रहने की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पढ़ाई छोड़ देती हैं, उन्होंने आवास भत्ते को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि यह महंगाई के साथ नहीं बढ़ता और भ्रष्टाचार की समस्या भी सामने आती है, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छात्रा के सवाल का जवाब देने की बात कही.
युवाओं को बताया देश का भविष्य
आपको बता दें कि राहुल गांधी ने कार्यक्रम में छात्रों की भूमिका पर भी बात की.उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनके बिना कोई भी देश मजबूत नहीं बन सकता. उन्होंने कहा कि छात्रों की सबसे बड़ी विशेषता सवाल पूछना होती है. छात्र जिज्ञासु होते हैं और अलग-अलग विषयों को समझने की कोशिश करते हैं.
राहुल गांधी ने कहा कि छात्र नफरत नहीं करते, बल्कि एक-दूसरे के साथ सम्मान और प्यार से व्यवहार करते हैं, उन्होंने छात्रों के भविष्य को मजबूत करने की जरूरत पर भी जोर दिया.
ये भी पढ़ें- Spam Calls से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम, AI से होगी संदिग्ध नंबरों की पहचान, नंबर होंगे बंद
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









