Punjab

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 242वां दिन, पंजाब पुलिस की 593 ठिकानों पर छापेमारी, 269 गिरफ्तार

Punjab Police Action : चंडीगढ़ में पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों और उनके नेटवर्क के खिलाफ चल रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है. अभियान के 242वें दिन पुलिस टीमों ने पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों से जुड़े 593 चिन्हित ठिकानों पर छापेमारी की.

पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई के दौरान 269 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें से 3 हथियार भी बरामद किए गए हैं. अभियान शुरू होने के बाद अब तक कुल 72,049 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं.

233 लोगों पर की गई एहतियाती कार्रवाई

पंजाब पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 233 लोगों के खिलाफ एहतियाती कदम भी उठाए हैं. इसके अलावा पुलिस टीमों ने 6 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है.

यह अभियान पंजाब को गैंगस्टर मुक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया था. इसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने की थी. एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं.

73 नशा तस्कर गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे गैंगस्टरों, वांछित अपराधियों और आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी जानकारी गुप्त रूप से साझा कर सकते हैं.
इसके लिए पुलिस ने एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 जारी किया है, जिसके जरिए लोग संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी दे सकते हैं.

पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रहे अभियान ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 567वें दिन भी कार्रवाई जारी रखी. इस दौरान पुलिस ने 73 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया.

ड्रग्स और ड्रग मनी बरामद

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 17.1 किलोग्राम हेरोइन, 780 ग्राम अफीम, 1085 नशीली गोलियां और 1650 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है.

पुलिस के अनुसार, इस अभियान के तहत अब तक 78,233 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं, नशा मुक्ति अभियान के तहत 9 लोगों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार के लिए भी तैयार किया गया है.

ये भी पढ़ें- Spam Calls से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम, AI से होगी संदिग्ध नंबरों की पहचान, नंबर होंगे बंद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button