Punjab

पंजाब के महाधिवक्ता एम.एस. बेदी ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

Punjab News : पंजाब के महाधिवक्ता मनिन्दरजीत सिंह बेदी ने आज राजभवन में पंजाब के राज्यपाल एवं केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट की.

भेंट के दौरान दोनों के बीच पंजाब राज्य से संबंधित विभिन्न कानूनी एवं प्रशासनिक विषयों पर चर्चा हुई. राज्यपाल महोदय ने राज्य सरकार को विधिक मार्गदर्शन प्रदान करने और कानून के शासन को सुदृढ़ करने में महाधिवक्ता एम.एस. बेदी की भूमिका की सराहना की.

यह भेंट एक सौहार्दपूर्ण वातावरण एवं आपसी सद्भाव के साथ सम्पन्न हुई

यह भी पढ़ें : अहमदाबाद विमान हादसा, तकनीकी खराबी, पायलट की गलती या मौसम? ब्लैक बॉक्स से सुलझेगा रहस्य

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button