Punjab News : पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने भारत के प्रसिद्ध टेलीविजन ब्रांड टैक्सला के संस्थापक राजा सिंह ओबरॉय के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि स.ओबरॉय एक दूरदर्शी और परिश्रमी उद्यमी थे, जिन्होंने 1980 के दशक में भारत में किफायती कीमतों पर टीवी सेट उपलब्ध कराकर घरेलू मनोरंजन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव लाया।
समाज के लिए अपूरणीय क्षति
उनकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प ने उन्हें उद्योग जगत में विशिष्ट पहचान दिलाई और वे अनेक लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बने। स्पीकर संधवां ने कहा कि स. ओबरॉय का निधन उद्योग जगत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने परमात्मा से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।
ये भी पढ़ें- मध्य पूर्व में छठे दिन भी जंग जारी, ईरान ने इजरायल पर किया ताबड़तोड़ हमला, क्षेत्रीय संकट गहराया
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









