‘न्यायपालिका-जजों को मिल रही धमकी’ कानून मंत्री पर भड़के Sanjay Raut

Sanjay Raut
उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत(Sanjay Raut) ने रविवार को भाजपा पर जमकर हमला बोला है। संजय राउत ने राहुल गांधी का बचाव करते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को सरकार के खिलाफ बोलने नहीं दिया जा रहा है। राउत ने कहा, ‘देश में जारी तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आवाज उठाई है। इसलिए उनका सांसद सदस्यता रद्द करने का आंदोलन चल रहा है।’
सांसद संजय बोले, कानून मंत्री ने कुछ रिटायर्ड जजों को ‘भारत विरोधी गिरोह’ का हिस्सा बताया है। ये न्यायपालिका पर दबाव बनाने और न्यायाधीशों को धमकाने की कोशिश की जा रही है।
संजय राउत ने कहा
संजय राउत ने कानून मंत्री किरण रिजिजु का भी जिक्र करते हुए कहा, ‘न्यायपालिका को धमकी दी जा रही है। कानून मंत्री न्यायपालिका से कहते हैं कि जो हम बोल रहे हैं उसे अगर आपने नहीं किया तो हम देखेंगे। ये क्या है? इसका क्या मतलब निकाला जाए? साफ-साफ वो न्यायपालिका को धमकी दे रहे हैं। चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ कहते हैं कि न्यायपालिका पर कोई दबाव नहीं है, लेकिन हकीकत तो ये है कि दबाव है।’
आगे उन्होंने कहा, ‘जिस पद पर रहते हुए कभी बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने संविधान लिखा, उसी पद पर बैठे जज को (कानून मंत्री) धमकी दे रहे हैं? यह भाषा कानून मंत्री को शोभा नहीं देती। सत्ता में आने के बाद से ये सरकारें दखल दे रही हैं। सरकार सुप्रीम कोर्ट को अपनी जेब में डालने की कोशिश कर रही है।’
संजय राउत ने पूछा
उन्होंने इसे एक गंभीर मुद्दा बताते हुए पूछा कि क्या सरकार के खिलाफ बोलना गुनाह है? क्या शासकों की यह इच्छा है कि देश की न्यायपालिका स्वतंत्र न रहे? देश के कानून मंत्री ने न्यायपालिका को धमकी दी है। राउत ने कहा, ‘वो (भाजपा सरकार) कहते हैं कि हमारी बात सुनो और हम तुम्हें राज्यपाल बना देंगे, तुम्हें लोकसभा भेज देंगे, तुम्हें एक आयोग का अध्यक्ष बना देंगे… ये लाभ लो या पूछताछ का सामना करो।’
ये भी पढ़े:Rahul Gandhi के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, विवादित बयान का है मामला