Advertisement

‘यह राष्ट्रपति शासन का समय है’, शशि थरूर का बीजेपी पर निशाना

Share
Advertisement

मणिपुर हिंसा को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने रविवार (7 मई) को कहा है कि भाजपा को सत्ता में लाने के एक साल बाद ही मणिपुर के मतदाता घोर विश्वासघात महसूस कर रहे हैं। शशि थरूर ने अपने बयान में मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने का आह्वान किया है।

Advertisement

आपको बता दें कि इस वक्त नार्थ ईस्ट स्टेट मणिपुर हिंसा की आग में सुलग रहा है। राज्य के कई इलाकों में अराजकता फैल रही है। सेना और असम राइफ्लस के जवानों को सड़क पर उतारा गया है, जिसके बाद राज्य में अब स्थिति सही होती दिख रही है।

लोकसभा सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने रविवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने मणिपुर में राष्ट्रपति शासने लगाने की बात कही है।

शशि थरूर ने किया ट्वीट

शशि थरूर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘जैसा कि मणिपुर में हिंसा जारी है, सभी सही सोच वाले भारतीयों को खुद से पूछना चाहिए कि उस बहुप्रचारित सुशासन का क्या हुआ जिसका हमसे वादा किया गया था। अपने राज्य में भाजपा को सत्ता में लाने के एक साल बाद ही मणिपुर के मतदाता घोर विश्वासघात महसूस कर रहे हैं। यह राष्ट्रपति शासन का समय है; राज्य सरकार उस काम के लिए तैयार नहीं है जिसके लिए वे चुने गए थे।

ये भी पढ़ें: Odisha: राष्ट्रपति मुर्मू के संबोधन के दौरान लाइट गुल, अंधेरे में बैठे कर सुनते रहे लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *