पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में बताया छठ पूजा का सांस्कृतिक महत्व

एक बार फिर से पीएम मोदी ने मन के बात कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया है। मन की बात के 94 वां एपिसोड में मुख्य विषय छठ पूजा रही जिसमें उन्होंने इस खास त्योहार की विशेषताओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि छठ मइया की पूजा में भांति-भांति के फलों और ठेकुआ का प्रसाद चढ़ाया जाता है। इसका व्रत भी किसी कठिन साधना से कम नहीं होता।
प्रधानमंत्री ने कहीं बड़ी बातें
“छठ पूजा की एक और ख़ास बात होती है कि इसमें पूजा के लिए जिन वस्तुओं का इस्तेमाल होता है उसे समाज के विभिन्न लोग मिलकर तैयार करते हैं। इसमें बांस की बनी टोकरी या सुपली का उपयोग होता है।” उन्होंने ये भी कहा कि, छठ का पर्व हमारे जीवन में स्वच्छता के महत्व पर भी जोर देता है। इस पर्व के आने पर सामुदायिक स्तर पर सड़क, नदी, घाट, पानी के विभिन्न स्त्रोत, सबकी सफाई की जाती है।