PM मोदी बोले – ‘यमुनानगर के साथ मेरी कई पुरानी यादें जुड़ी हुई हैं, जब…’

PM Modi in Haryana :
PM Modi in Haryana : पीएम मोदी ने यमुनानगर में 800 मेगावाट के थर्मल पावर प्लांट की यूनिट और कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट का शिलान्यास किया। इसके साथ ही 1070 करोड़ की लागत वाला रेवाड़ी बाइपास का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार भारत में मैन्युफैक्चरिंग पर इतना बल दे रही है, इस साल के बजट में इसको लेकर हमने घोषणा भी की है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने यमुनानगर में बिताए पुराने समय को याद किया।
उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि देश के पिछड़े लोगों और युवाओं को अधिक से अधिक फायदा मिले। एमएसएमई सेक्टर में भी इस पर काम होगा। हमारे उत्पाद दुनिया में सबसे बेहतरीन हों, इस पर हम काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज यहां शुरू हुई विकास परियोजनाएं भी इसी का उदाहरण हैं। मैं हरियाणा के लोगों को इन विकास परियोजनाओं के लिए बधाई देता हूं।
‘ज्यादा बड़े स्केल पर काम करते रहते हैं’
पीएम मोदी ने डबल इंजन सरकार के बारे में बात करते हुए कहा कि हमारी यह परंपरा आज भी चल रही है। हरियाणा लगातार तीसरी बार डबल इंजन की सरकार की रफ्तार देख रहा है। अब तो सैनी जी कह रहे हैं कि अब यहां ट्रिपल इंजन की सरकार है। हरियाणा के लोगों की सेवा के लिए, यहां के युवाओं के सपनों को पूरा करने के लिए हम ज्यादा गति से, ज्यादा बड़े स्केल पर काम करते रहते हैं।
पीएम मोदी ने यमुनागर के बारे में बात करते हुए कहा कि यमुनानगर सिर्फ एक शहर नहीं है, यह भारत के औद्योगिक नक्शे का अहम हिस्सा है। प्लाईवुड से लेकर पीतल और स्टील का यह पूरा क्षेत्र भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती देता है। कपाल मोचन मेला, वेद व्यास की तपोभूमि, और गुरु गोविंद सिंह की एक प्रकार से शस्त्र भूमि। यह अपने आप में एक गरिमा बढ़ाने वाली बात है।
काफी पुराने कार्यकर्ताओं के साथ काम किया : पीएम मोदी
उन्होंने कहा कि यमुनानगर के साथ तो मेरी कई पुरानी यादें जुड़ी हुई हैं, जब मैं हरियाणा का प्रभारी था, तो पंचकूला से यहां आना-जाना लगा रहता था। यहां काफी पुराने कार्यकर्ताओं के साथ काम किया।
पीएम मोदी ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज बाबा साहब अंबेडकर जी की 135वीं जयंती भी है। मैं सभी देशवासियों को अंबेडकर जयंती की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। बाबा साहब का विजन उनकी प्रेरणा निरंतर विकसित भारत की यात्रा में हमें दिशा दिखा रही है। यमुनानगर सिर्फ एक शहर नहीं ये भारत के औद्योगिक नक्शे का भी अहम हिस्सा है।
यह भी पढ़ें : जीतन राम मांझी ने NDA पर लगाया उपेक्षा का आरोप, विधानसभा चुनाव में 40 सीटों पर लड़ने की जताई इच्छा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप