Uncategorizedस्वास्थ्य

Phasmophobia : अगर आपको सता रहा है भूत का भय, तो हो सकता है फास्मोफोबिया, जानें इसके लक्षण

Phasmophobia : फोबिया एक प्रकार का मानसिक विकार होता है। आज के दौर में सभी इतने व्यस्थ हैं कि खुद के लिए समय ही नहीं निकाल पाते। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग फोबिया के शिकार हो रहे हैं। अलग – अलग व्यक्ति को अलग
फोबिया हो सकता है। फोबिया में व्यक्ति के मन और दिमाग में किसी विशेष चीज़ को लेकर डर बैठ जाता है। फोबिया में व्यक्ति जिस चीज़ से डर रहा होता है, संभव है कि वह वास्तविकता में हो ही नहीं। दरअसल, फोबिया से ग्रस्त व्यक्ति किसी विश्ष चीज़ को लेकर बहुत ज्यादा विचार करने लगते हैं। जिसकी वजह से वे अपने डर को और विशाल बना लेते हैं।

फास्मोफोबिया भूत के तीव्र और तर्कहीन डर को दर्शाता है। फास्मोफोबिया से पीड़ित लोगों को भूत, प्रेत, चुड़ैलों जैसी कुछ अलौकिक शक्तियों के बारे में बात करने या सोचने से भी डर महसूस हो सकता है।

बच्चों को कम उम्र से ही इस फोबिया से ग्रस्त होते देखा जा सकता है। कुछ बच्चों में यह डर हमेशा के लिए बस जाता है। कभी – कभी ऐसे डर या कल्पनाओं के लिए हॉरर टीवी शो या फिल्में भी जिम्मेदार हो सकती हैं। समय के साथ यह डर खत्म होने लगता है, मगर कुछ लोगों में यह डर एक गंभीर स्थिति में बदल जाता है। यह एक गंभीर विचार विकार का संकेत हो सकता है। फास्मोफोबिया के अनिश्चित विशेषताओं के कारण इसका निदान करना मुश्किल होता है।

फास्मोफोबिया के लक्षण

अकेले सोते समय नींद न आना।
रात में अकेले बाथरूम जाने में डर लगना।
दिल की धड़कन तेज होना।
गंभीर चिंता करना।
बार-बार मन भटकना।
सांस फूलना।

यह भी पढ़ें : http://Jyotish Shastra : जानें अपना आज का राशिफल, कुछ खास बातों का रखें ध्यान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button