बिहार की बेटी अंशिका कुमारी आगामी तीरंदाजी विश्व कप, 2025 के लिए सीनियर तीरंदाजी टीम में हुआ चयन

Patna
Patna : बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रन शंकरन ने कहा कि अंशिका का राष्ट्रीय टीम में चयन न केवल बिहार के लिए गौरव की बात है बल्कि यह बिहार के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगा।
बिहार की बेटी अंशिका कुमारी ने बिहार का नाम रोशन करते हुए आगामी तीरंदाजी विश्व कप 2025 के लिए भारतीय सीनियर तीरंदाजी टीम में जगह बना ली है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रन शंकरन ने इस खबर को साझा करते हुए इसे बिहार के लिए गर्व का पल बताया।
खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत
मिली जानकारी के अनुसार अंशिका ने दीपिका, अंकिता व सिमरनजोत जैसी प्रतिष्ठित तीरंदाजों के साथ टीम में स्थान पाकर अपनी मेहनत और प्रतिभा का परिचय दिया है। उनके इस चयन को बिहार के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
रवीन्द्रन शंकरन ने कहा कि अंशिका का राष्ट्रीय टीम में चयन न केवल बिहार के लिए गौरव की बात है, बल्कि यह प्रदेश के अन्य सभी खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगा। यह अंशिका कुमारी की कड़ी मेहनत और लगन का नतीजा है। अंशिका की उपलब्धि से राज्य में तीरंदाजी और अन्य खेलों को प्रोत्साहन मिलेगा। यह उपलब्धि न केवल खेल प्रेमियों बल्कि पूरे बिहार के लिए एक प्रेरणा बनकर उभरी है।
यह भी पढ़ें : अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, जानिए इसके कारण
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप