
New Delhi : बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (parineeti chopra) ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। आज परिणीति और उनके पॉलीटीशियन पति राघव चड्ढा को पेरेंट्स बने पूरे 1 महीने हो गए। आज ही के दिन यानी 19 अक्टूबर को सोशल मीडिया के जरिए परिणीति ने बेटे को जन्म देने की खबर दी थी जिसके बाद फैंस में खुशियों का लहर दौड़ गया। वहीं अब अभिनेत्री ने अपने बेटे की पहली झलक साझा की है और इसके साथ ही बेबी का नाम भी अनाउंस किया है।
परिणीति और राघव ने इस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें
एक महीने बाद कपल ने सोशल मीडिया पर दो फोटो शेयर करते हुए अपने बेटे की पहली झलक दिखाई है। इंस्टाग्राम में शेयर की गई पहली फोटो में परिणीति और राघव बेटे के पैर को किस करते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में कपल ने बेटे के पैर को प्यार से पकड़ा हुआ है। हालांकि, इन फोटो में परिणीति और राघव ने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है। इन फोटोज को देखकर फैंस काफी खुश हो गए हैं।
परिणीति चोपड़ा ने बेटे का रखा ये नाम
परिणीति चोपड़ा ने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘जलस्य रूपं, प्रेमस्य स्वरूपं- तत्र एव नीर। हमारे दिलों को जीवन की एक अनंत बूंद में शांति मिली है। हमने उसका नाम ‘नीर’ रखा है। शुद्ध, दिव्य और असीम।’ परिणीति के बेटे का नाम जानकर फैंस काफी खुश हो गए हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं।
सितंबर 2023 में हुई थी शादी
गौरतलब है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की पहली मुलाकात लंदन में हुई थी। इसके बाद फिल्म ‘चमकीला’ की शूटिंग के दौरान दोनों फिर मिले और उन्हें प्यार हो गया। परिणीति और राघव ने मई 2023 में नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की थी। इसके बाद, दोनों ने सितंबर 2023 में उदयपुर के लीला पैलेस में करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी की थी। आपको बता दें परिणीति और राघव ने अगस्त के महीने में प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी, जिसके बाद अक्टूबर में परिणीति ने बेटे को जन्म दिया।
यह भी पढ़ें गुरु तेग बहादुर के 350वीं शहीदी: श्रीनगर में आयोजित नगर कीर्तन में शामिल हुए केजरीवाल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









