Uttar Pradeshक्राइमराज्य

माता-पिता के बीच अनबन ने ले ली बेटे की जान, आत्महत्या से पहले लगाया दर्दनाक स्टेटस

Saharanpur News : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जहां माता-पिता बीच चल रही मनमुटाव ने बेटे की जान ले ली। पैरेंट्स के बीच चल रही अनबन से अवसाद में चल रहे बेटे ने आत्महत्या करने से पहले एक ऐसा दर्दनाक व्हाट्सएप स्टेटस लगाया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। फिर उसने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

व्हाट्सएप लगाया स्टेटस

दरअसल, यह घटना जिले के छुटमलपुर कस्बे की है, जहां शनिवार को नई बस्ती में रह रहा 20 वर्षीय वंश ने सिर्फ इसलिए जान दे दी कि उसके माता-पिता में अनबन चल रही थी। आत्मघाती कदम उठाने से पहले वंश ने स्टेटस भी लगाया था, जिसमें लिखा था कि, “हालात बता रहे हैं मौत जवानी में ही होगी”। वह अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था और उसकी दो बहनें थीं।

बच्चों से मिलने आता था जितेंद्र

जानकारी के मुताबिक, वंश डी-फार्मा का छात्र था। उसके माता-पिता आपसी कलह के वजह से करीब 10 साल से छुटमलपुर में अलग-अलग जगहों पर रह रहे थे। पिता जितेंद्र पेंटर का काम करते हैं। मां आशा रीता रानी आशा वर्कर हैं, जो वर्तमान में नई बस्ती में किराए पर कमरा लेकर रह रही थी। जितेंद्र अक्सर अपने बच्चों से मिलने के लिए आया करता था।

चार दिन पहले ही मिलने आया था जितेंद्र

बताया जाता है कि दिन पहले भी वंश के पिता अपने बच्चों से मिलने के लिए नई बस्ती स्थित कमरे पर आया था, जहां फिर से पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई। तभी से वंश अवसाद में चल रहा था। अपने पैरेंट्स के बीच अनबन देख उसके दिमाग में आत्मघाती ख्याल आने लगे और अंतत: वह शनिवार को अपने ही मफलर से फंदा बना पंखे से लटक कर जान दे दी।

छोटी बहन को ट्यूशन छोड़ने गया था वंश

वंश ने बहनों ने जानकारी दी कि यह कदम उठाने से पहले उसने अपनी छोटी बहन अनु को ट्यूशन छोड़ने गया था। उसकी बड़ी बहन वंशिका जॉब पर गई थी। दिन के करीब साढ़े आठ बजे उसकी मां रीता कमरे में गई तो उसने अपने बेटे को फंदे से लटकता पाया। जिसके बाद उसने शोर मचाना शुरु कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसी वंश को लेकर अस्पताल गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने कब्जे में लिया शव

वहीं इस घटना की सूचना मिलने पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। अभी कोई तहरीर नहीं आई है। यदि तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

पति-पत्नी का आरोप प्रत्यारोप जारी

दूसरी ओर वंश के माता-पिता का आरोप प्रत्यारोप अभी भी बरकरार है। एक तरह रीता वंश के मौत का जिम्मेदार अपने पति को जितेंद्र को मान रही है। तो वहीं दूसरी ओर जितेंद्र अपनी पत्नी रीता को इसका दोषी ठहरा रहा है। पुलिस को ही दोनों पक्षों के बीच हस्तक्षेप करना पड़ा। इतना ही नहीं पोस्टमार्टम के बाद जब शव छुटमलपुर पहुंचा तो रीता अपने भाइयों के साथ उसे छुटमलपुर के श्मशान घाट में ले गई। वहां उसका अंतिम संस्कार किया गया, जबकि जितेंद्र और उसके परिजन बेटे का संस्कार अपने पैतृक गांव कमालपुर में करना चाहते थे। 

ये भी पढ़ें – पीएम मोदी और लाल कृष्ण आडवाणी वाली पोस्ट पर दिग्विजय सिंह ने दी सफाई, RSS के लिए कही ये बात

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button