विदेश

पाकिस्तान के डिप्टी पीएम का टूटा कंधा, फोटों खिंचवाने के दौरान हुआ हादसा

Pakistan News : पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच पाकिस्तान से एक बुरी खबर सामने आई है। यहां ईरान जंग में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान के डिप्टी प्रधानमंत्री इशाक डार का कंधा टूट गया है। यह घटना पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में स्थित विदेश मंत्रालय के कार्यालय में मिस्र, तुर्की और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों की एक बैठक को कॉर्डिनेट करने के दौरान हुई।

फोटों खिंचवाने के दौरान हुआ हादसा

दरअसल पाक डिप्टी पीएम इशाक डार मिस्र के विदेश मंत्री बदर अब्देलाती का स्वागत कर रहे थे। इस दौरान वह रेड कार्पेट पर चलते हुए फोटो खिंचवाने और हैंडशेक करने के लिए आगे बढ़ रहे थे,  तभी उनका पैर फिसल गया और वे लड़खड़ाकर गिर पड़े। गिरने के दौरान बचने की कोशिश में उन्होंने हाथ का सहारा लेने की कोशिश की जिससे उन्हें कंधों में लग गई और कंधे में हेयरलाइन फ्रैक्चर आ गया।

एक्स-रे में कंधे में हेयरलाइन फ्रैक्चर निकला

उनके बेटे अली डार ने बताया कि एक्स-रे में कंधे में हेयरलाइन फ्रैक्चर (स्ट्रेस फ्रैक्चर) की पुष्टि हुई है। यह हड्डी की सतह पर छोटी दरार होती है और पूरी हड्डी को नहीं तोड़ती। इलाज के दौरान कुछ हफ्तों तक वजन उठाने से परहेज करना पड़ता है। अली डार ने कहा कि इशाक डार ने चोट लगने के बावजूद दिन भर दवाओं की मदद से सभी महत्वपूर्ण बैठकें पूरी कीं। रात को उनके मेडिकल चेकअप में ही हेयरलाइन फ्रैक्चर की पुष्टि हुई।

मध्यस्थता की अहम जिम्मेदारी

बता दें कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी अहमियत दिखाने के लिए ईरान और इजरायल अमेरिका की लड़ाई में कथित मध्यस्थ की तरह काम कर रहा है। इस बैठक में पाकिस्तान, सऊदी अरब, तुर्की और मिस्र के विदेश मंत्री एक साथ आए जो कि एक समन्वित क्षेत्रीय प्रयास का हिस्सा था। इस बैठक का उद्देश्य ईरान संघर्ष को शांत करना है

ये भी पढ़ें – आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें दैनिक राशिफल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button