OnePlus 13s भारत में जल्द होगा लॉन्च, मिलेंगे किफायती दाम में प्रीमियम फीचर्स

वनप्लस 13s भारत लॉन्च – स्पेक्स, फीचर्स, कीमत और रिलीज की तारीख
OnePlus 13s India launch : OnePlus अपने बहुप्रतीक्षित OnePlus 13 सीरीज के तहत जल्द ही एक नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह डिवाइस चीन में लॉन्च होने वाले OnePlus 13T का रिब्रांडेड वर्जन होगा, जिसे भारतीय बाजार में OnePlus 13s के नाम से पेश किया जा सकता है।
OnePlus 13T का भारतीय संस्करण: OnePlus 13s
OnePlus 13s को जून 2025 तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि यह फोन पूरी तरह से नया नहीं होगा, लेकिन इसमें कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसका डिजाइन और कुछ फीचर्स OnePlus 13T से इंस्पायर्ड होंगे।
संभावित स्पेसिफिकेशन:
रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus 13s में मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स:
- प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 8 Elite
- रैम: 16GB तक
- स्टोरेज: 512GB इंटरनल
- ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 15 पर बेस्ड OxygenOS 15
- बैटरी: 6000mAh की बड़ी बैटरी
- चार्जिंग: 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
यह स्मार्टफोन खास तौर पर उन यूजर्स के लिए उपयोगी साबित होगा जो OnePlus 13 सीरीज की पावर को अफोर्डेबल प्राइस में अनुभव करना चाहते हैं।
OnePlus के अन्य अपकमिंग फोन्स
OnePlus भारत में Nord सीरीज के नए मॉडल पर भी काम कर रहा है। जल्द ही OnePlus Nord CE 5 को लॉन्च किया जा सकता है, जो कि Nord CE 3 का अपग्रेड वर्जन होगा।
यह भी पढ़ें : क्या अमेरिकी उपराष्ट्रपति के दौरे से मजबूत होंगे दोनों देशों के व्यापारिक रिश्ते? जानें क्यों अहम है जे.डी वेंस का भारत दौरा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप