
नए साल का स्वागत करने के लिए भारत समेत दुनिया भर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। कुछ ही घंटों में भारत भी 2021 को पीछे छोड़कर 2022 में कदम रखेगा। हालांकि न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया न्यू ईयर का वेलकम कर चुके हैं, और नए साल का जश्न मना रहे हैं। दुनिया आतिशबाजी और जश्न के साथ नई उम्मीद से 2022 का स्वागत करने के लिए तैयार है।





