राष्ट्रीय

महाराष्ट्र की राजनीति में नया विवाद, संजय राउत ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

Maharashtra Politics : शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर तीखे बयान दिए हैं, उन्होंने चुनाव प्रक्रिया, SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) और डीलिमिटेशन के मुद्दे पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि चुनाव आयोग में उनकी आपत्तियों को नजरअंदाज किया जा रहा है.

संजय राउत ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसके पीछे राजनीतिक संरक्षण होने की बात कही जा रही है, उन्होंने कई राज्यों में चुनाव प्रक्रिया को लेकर भी अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं. SIR के मुद्दे पर संजय राउत ने कहा कि फिलहाल इसकी जरूरत नहीं है, उन्होंने कहा कि अगर इसकी आवश्यकता है तो सभी विपक्षी दलों के साथ सर्वदलीय बैठक में इस मामले पर फैसला लिया जाना चाहिए, उन्होंने डीलिमिटेशन और SIR को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव से जुड़े फैसले सभी पक्षों की सहमति से होने चाहिए.

चुनाव प्रक्रिया को लेकर लगाए आरोप

संजय राउत ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग में उनकी आपत्तियों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए और कहा कि इन मुद्दों पर चर्चा जरूरी है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, कर्नाटक और बिहार जैसे राज्यों में चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठे हैं और इसकी जांच होनी चाहिए.

कानून और चुनाव आयुक्तों पर भी दिया बयान

संजय राउत ने चुनाव आयुक्तों और चुनाव व्यवस्था को लेकर भी टिप्पणी की, उन्होंने कहा कि चुनाव आयुक्तों की भूमिका और उनके फैसलों पर सवाल उठ रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि डीलिमिटेशन और SIR जैसे मुद्दों पर विपक्षी दलों की राय को भी शामिल किया जाना चाहिए.

संजय राउत ने अपने बयान के अंत में लोकतंत्र और चुनाव व्यवस्था को लेकर टिप्पणी की, उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता जरूरी है, उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत रखने के लिए चुनाव से जुड़े संस्थानों पर भरोसा बनाए रखना जरूरी है.

ये भी पढ़ें – UP के माध्यमिक विद्यालयों को मिले 3,567 नए शिक्षक, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button