बड़ी ख़बरराष्ट्रीय

Uttarakhand Avalanche: उत्तराखंड में कुदरत का आतंक, 16 पर्वतारोहियों के शव हुए बरामद

देश में कुछ राज्य ऐसे हैं जिनमें प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बना हुआ है।उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में डोकरानी बामक ग्लेशियर में आज एवलांच हो गया है। जानकारी के मुताबिक एवलांच की चपेट में आने से नेहरू पर्वतारोहण संस्थान(निम) के 29 लोग बुरी स्थिति में फंस गए थे। जिन्हें निकालने के लिए निम की तरफ से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। अब तक की मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान आठ लोगों को वहां से सुरक्षित भी निकाला जा चुका है। 21 लोग अभी भी वहां फंसे हैं। वहीं, इस दौरान निम के दो प्रशिक्षकों के हताहत होने की सूचना है।

टीम मातली हेलीपैड से घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर मौसम खराब होने के कारण बरामद हुए शव मातली हेलीपैड नहीं लाए जा पा रहे हैं। अब टीम को मौसम के ठीक होने का इंतजार किया जा रहा है। निम के अनुसार अभी तक 16 शव बरामद हो चुके हैं। चार शव मंगलवार को मिले थे, 12 शव आज बरामद किए गए हैं। 29 लोग अभी भी फंसे हुए हैं।

बहुत अधिक ऊंचाई के कारण बुधवार को रेस्क्यू टीम घटनास्थल नहीं पहुंच पाई थी। बुधवार शाम को जो अपडेट मिला था उसके अनुसार रेस्क्यू टीम घटनास्थल से तीन घंटे की दूरी पर थी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले तीन दिन गढ़वाल मंडल के कुछ जनपदों में भारी बारिश की आशंका है। वहीं जनपद के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button