Advertisement

आज प्रधानमंत्री के मन की बात का 106वां एपिसोड, राम मंदिर निर्माण और दीपावली पर हो सकती है चर्चा

Share
Advertisement

29 अक्टूबर यानी कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों से बातचीत करेंगे। PM Modi’s Thoughts का यह 106वां एपिसोड होगा। सुबह 11 बजे कार्यक्रम प्रसारण किया जाएगा।

Advertisement

पीएम इस एपिसोड में दिवाली और राम मंदिर निर्माण पर चर्चा कर सकते हैं। 24 सितंबर को प्रसारण हुए 105वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने चंद्रयान, G20 और जर्मनी की 21 वर्षीय दृष्टिहीन कैसमी का भारतीय संगीत से प्रेम सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

बता दें, अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है। निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं। 22 जनवरी 2024 को PM मोदी राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में हिस्सा लेंगे। इस तरह दिवाली का त्योहार कुछ ही दिन दूर है। हर घर में तैयारियां चल रही हैं। बाजारों में रौनक बढ़ती जा रही है। वहीं पटाखों का प्रदूषण भी एक मुद्दा बना हुआ है।

अप्रैल में पूरा हुआ था 100वां एपिसोड

जानकारी के लिए बता दें कि, इस साल 30 अप्रैल को पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 100 एपिसोड पूरा हुआ था। इसे एतिहासितक बनाने के लिए पूरे देश में  लाइव स्क्रीनिंग की गई थी। इसके अलावा न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भी ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड का प्रसारण किया गया था. 

कब टेलिकास्ट हुआ था पहला एपिसोड?

बता दें कि, पीएम मोदी ने साल 2014 में मन की बात की शुरुआत की थी। इसका पहला एपिसोड  3 अक्‍टूबर को प्रसारित किया गया था, जिसकी टाइम लिमिट 14 मिनट थी. बाद में साल 2015 के जून में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था। मालूम हो कि,  मन की बात  23 भाषाओं और 29 बोलियों में होता है।

ये भी पढ़ें: मुकेश अंबानी को 24 घंटे में दूसरा धमकी भरा ईमेल, इस बार मेल भेजने वाले ने 200 करोड़ रुपए मांगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *