,">
Advertisement

Ram Mandir: राम मंदिर में कब करने जाएं आरती और दर्शन? जानिए

Ram Mandir aarti correct timing full details news in hindi
Share

Ram Mandir:

Advertisement

लंबी प्रतीक्षा के बाद, 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन हुआ। मंदिर में अब दर्शन (Ram Mandir) करने के लिए भीड़ उमड़ रही है। इसलिए श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने आरती और दर्शन के लिए समय निर्धारित किया है।

Advertisement

यह भी पढ़े:Bus accident : बस की खिड़की में फंसा एक युवक का सिर, जानिए

समय सूची के अनुसार रामलला की श्रृंगार आरती सुबह 4.30 बजे होगी, जबकि मंगला आरती (Ram Mandir) सुबह 6.30 बजे होगी। इसके बाद भक्तों का दर्शन सुबह 7 बजे से होगा। दोपहर 12 बजे भोग आरती की जाएगी। शाम 7.30 बजे संध्या आरती होगी। 8 बजे भोग आरती की जाएगी और 10 बजे शयन आरती की जाएगी।

You May Also Like

राग सेवा कार्यक्रम

शनिवार, यानी आज से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में राग सेवा कार्यक्रम शुरू हो गया है। गुडी मंडप में होने वाले इस कार्यक्रम में देश भर से आने वाले कला परंपराओं से 100 से ज्यादा प्रसिद्ध कलाकार भाग लेंगे। अगले 45 दिनों तक ये कलाकार भगवान श्रीराम की राग सेवा करेंगे।

रामलला की 22 जनवरी को हुई प्राण प्रतिष्ठा

बता दें कि 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें शामिल थे। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि आज पूरा देश राममय और भावुक है। श्रीराम भी न्याय की प्रतिमूर्ति थे, और न्यायपूर्ण तरीके से उनका मंदिर बनाया गया था। इसके लिए मैं न्यायपालिका का शुक्रिया अदा करता हूँ।

PM मोदी ने कहा कि लाखों रामभक्तों की तपस्या और त्याग की पराकाष्ठा ने आज भारतवासी को इस शुभ दिन का साक्षी बनाया है। राम को आग नहीं बल्कि ऊर्जा बताया गया था। राम बहस नहीं हैं, समाधान हैं। राम केवल हमारे नहीं, बल्कि सभी के हैं। राम वर्तमान और अनंत काल हैं।

यह भी पढ़ें- देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए l हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *