राष्ट्रीय

JNU में रामनवमी पूजा और नॉनवेज को लेकर ABVP और लेफ्ट छात्रों के बीच जमकर मारपीट, चले लात-घूसे

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में रविवार शाम छात्रों के दो गुटों के बीच नॉनवेज खाने के लेकर हिंसक झड़प हो गई। ये झड़प छात्र संगठन एबीवीपी और लेफ्ट कार्यकर्ताओं के बीच हुई। बताया जा रहा है कि झंड़प यूनिवर्सिटी के कावेरी हॉस्टल में हुई। जहां हॉस्टल के मेस में रामनवमी के अवसर पर नॉनवेज भोजन परोसने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। इसमें दोनों संगठनों के छात्रों के घायल होने की खबर सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि लेफ्ट विंग के स्टूडेंट्स की ओर से दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर सोमवार दोपहर 2 बजे विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसे लेकर दिल्ली पुलिस पूरी तरह से सतर्क हो गई है।

क्या था मामला

जानकारी के मुताबिक, ये पूरा विवाद रामनवमी की पूजा और नॉनवेज विवाद को लेकर हुआ। दरअसल JNU के कावेरी हॉस्टल में हर रविवार को स्पेशल मील की तहत नॉनवेज बनता है। ABVP का कहना था कि राम नवमी के दिन नॉनवेज नहीं बनने देंगे। जिसको लेकर विवाद बढ़ा और बात हिंसा तक बढ़ गई।

ABVP का लेफ्ट पर आरोप

वहीं, ABVP कार्यकर्ताओं ने बताया कि रामनवमी में छात्रों ने कावेरी हॉस्टल में हवन और पूजा रखी थी। जिसमें पूरे जेएनयू कैंपस से छात्र आए थे। कुछ मुस्लिम छात्र भी कावेरी हॉस्टल में इफ्तार पार्टी चल रही थी। तभी कुछ लेफ्ट छात्र आए और कहने लगे कि JNU में पूजा हवन नहीं होगा। इसको लेकर उन्होंने विरोध किया और मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि हमले में कई छात्र घायल हुए हैं।

JNU डीन ने दोनों छात्र गुटों संग खाया खाना

हंगामे के बाद JNU के डीन सुधीर प्रताप ने ABVP और लेफ्ट विंग के छात्रो के साथ बैठकर खाना खाया। उनकी कोशिश थी कि दोनों पक्षों के तरफसे मामले को शांत किया जाए। कावेरी हॉस्टल में वाइस चांसलर डीन ऑफ स्टूडेंट्स ने सभी छात्रों के साथ बातचीत भी की है।

JNU के कुछ छात्रों के खिलाफ केस दर्ज

यूनिवर्सिटी की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस के मुताबिक, स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है। डीसीपी ने कहा कि इस घटना में जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। दिल्ली पुलिस ने बताया कि जेएनयूएसयू, SFI, DSF और AISA के छात्रों ने ABVP के कुछ छात्रों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

यह भी पढ़ें: भारत पर दबाव बनाने की तैयारी में अमेरिका, आज पीएम मोदी से बाइडेन करेंगे बात

Related Articles

Back to top button