Advertisement

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आगाज़, कश्मीर से कन्याकुमारी तक लोगों से जुड़ने की कोशिश

Share
Advertisement

लोकसभा चुनाव में अभी डेढ़ साल का समय बचा हुआ हो लेकिन सियासी बिगुल अभी से बज चुका है। 2024 के चुनाव को लेकर अभी से शंखनाद बजना शुरू हो चुका है। सभी पार्टियां अपना दमखम लगाने में लगी हुईं हैं। इस बीच कांग्रेस भी 2024 के चुनाव को लेकर अपना दमखम लगाने में लगी हुई है। पहले तो उसने भाजपा पर हल्ला बोलते हुए खूब तंज कसा। वहीं आज से कांग्रेस मे भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) की पहल शुरू कर दी है।

Advertisement

कांग्रेस को एकजुट करने और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने के लिए(भारत जोड़ो यात्रा)

राहुल गांधी आज से भारत जोड़ो की यात्रा शुरू कर रहें हैं। ये यात्रा यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर में समाप्त होगी। 150 दिनों तक चलने वाली कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ देश के 12 राज्यों से होते हुए गुजरेगी और 3570 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। राहुल गांधी की इस यात्रा में कांग्रेस नेता और सिविल सोसायटी से जुड़े करीब 300 लोग पदयात्रा में शामिल रहेंगे। राहुल गांधी ने यात्रा से पहले ही ये साफ कर दिया था कि वो इस यात्रा के दौरान किसी भी होटल में नहीं रूकेंगे वो इस यात्रा को बहुत ही साधारण तरीके से पूरी करेंगे।

चलते-फिरते कंटेनर के साथ चलेंगे राहुल गांधी

इस यात्रा से पहले राहुल गांधी ने साफ कर दिया था कि वो अपनी इस भारत जोड़ो यात्रा के दौरान किसी भी होटल में नहीं रहेंगे तो ऐसे में सवाल उठने लगे कि अगर वो होटल में नहीं रहेंगे तो और कहां रहेंगे। कहां खाना खाएंगे और कहां पर रात में सोएंगे। ऐसे ही उनके साथ चलने वाले लगभग यात्रियों का खाना, रहना, सोना किस तरह से होगा तो हम आपको बता दें कि राहुल गांधी के साथ इस दौरान कई चलते-फिरते कंटेनर साथ चलेंगे जिसमें उनके रहने,सोने, खाने की सभी व्यवस्था होगीं। इस 3570 किमी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कई इलाके ऐसे भी होंगे जो भीषण गर्मी वाले होंगे तो ऐसे में इन कंटेनरों में ऐसी व्यवस्था भी की गई है जिससे तापमान में लोगों के परेशानी ना झेलनी पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *