Advertisement

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का तीसरा दिन,आज नागालैंड में करेंगे जनसभा

rahul gandhi bharat jodo nyay yatra third day in nagaland
Share
Advertisement

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का आज तीसरा दिन है। यात्रा आज नागालैंड के कोहिमा से शुरू हुई। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने यात्रा की शुरूआत 14 जनवरी को मणिपुर के थौबल से यात्रा शुरू की थी। 2 दिन मणिपुर में गुजारने के बाद आज यात्रा नागालैंड से शुरू हुई है। स्थानीय लोगों ने फूल की माला पहनाकर राहुल गांधी का स्वागत किया।

Advertisement

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस का बीजेपी पर निशाना

यात्रा के दौरान कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने यात्रा के दौरान बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने एनएच की खराब हालत के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, ‘यह एनएच 29 है, आप इसकी हालत देख सकते हैं। नितिन गडकरी और प्रधान मंत्री दुनिया भर की बातें कहते हैं। लेकिन यह सड़क सब कुछ है पत्थर और गड्ढे। हम फिर भी यात्रा को जारी रखकर अपना कर्तव्य निभाएंगे।’  

जयराम रमेश ने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी की राहुल गांधी दोपहर करीब 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। मीडिया को संबोधित करते हुए राहुल गांधी विचार साझा करेंगे। 

 मणिपुर में शांति वापस लाना चाहते हैं-राहुल

सोमवार (15 जनवरी) को मणिपुर में यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने जनता को भी संबोधित किया है। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य मणिपुर में शांति वापस लाना है। अपने संबोधन में उन्होंने आगे कहा कि, ‘पिछले साल हमने कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा की थी, इसका उद्देश्य भारत के लोगों को एक साथ लाना था। यह बहुत सफल यात्रा थी। हम पूर्व से पश्चिम तक एक और यात्रा करना चाहते थे इसलिए हमने तय किया कि सबसे सशक्त काम मणिपुर से यात्रा शुरू करना होगा ताकि भारत के लोगों को यह एहसास हो सके कि मणिपुर के लोगों पर क्या गुजर रही है। हम आपके साथ खड़े हैं और हम मणिपुर में शांति वापस लाना चाहते हैं।’

ये भी पढ़ें: PM Modi: ‘मिशन साउथ’ पर PM मोदी, कई सरकारी योजनाओं की देंगे सौगात

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *