कौन हैं सांसद बीबी पाटिल?, तेलंगाना में थामा बीजेपी का हाथ

BB Patil Who is MP BB Patil?, BJP's hand in Telangana
Who is MP BB Patil :
देश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कुछ दिन ही बचे हैं। इससे पहले (BB Patil) पार्टियों में जोड़तोड़ की राजनीति चल रही है। तेलंगाना में केसीआर की पार्टी भारत राष्ट्र समिति (BRS) को एक और बड़ा झटका लगा। बीआरएस के सांसद भीमराव बसवंतराव पाटिल (बीबी पाटिल) भगवाधारी हो गए हैं। (BB Patil)आइए जानते हैं कि कौन हैं सांसद बीबी पाटिल?
You May Also Like
जहीराबाद से सांसद हैं बीबी पाटिल
भीमराव बसवंतराव पाटिल को बीबी पाटिल के नाम से जाना जाता है। वे वर्तमान में तेलंगाना के जहीराबाद लोकसभा सीट से सांसद हैं। उनका जन्म तेलंगाना के कामारेड्डी के सिरपुर में हुआ था। उन्होंने महाराष्ट्र के मराठवाड़ा कृषि महाविद्यालय से बीएससी (कृषि) की डिग्री प्राप्त की। उनकी पत्नी का नाम अरुणा बी पाटिल है और एक बेटा भी है।
दिल्ली में भाजपा में शामिल हुए बीबी पाटिल
मोदी लहर में बीआरएस ने बीबी पाटिल पर विश्वास जताया था और उन्हें जहीराबाद लोकसभा सीट से टिकट दिया था। लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 में बीबी पाटिल अपनी सीट बचाने में सफल हुए थे। लोकसभा चुनाव से पहले बीबी पाटिल ने बीआरएस से इस्तीफा दे दिया है। दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने बीबी पाटिल को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
एक दिन पहले पी रामुलु ने भी बीआरएस को दिया था झटका
एक दिन पहले लोकसभा सांसद पी रामुलु ने गुरुवार को बीआरएस से इस्तीफा दिया था और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। बीआरएस सांसद के आने से भाजपा को तेलंगाना में मजबूती मिलेगी और लोकसभा चुनाव 2024 में इसका फायदा पार्टी को मिलेगा। माना जा रहा है कि पी रामुलु और बीबी पाटिल भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें-http://कौन हैं Preet Gill, जिन्होंने ब्रिटेन की संसद में भारत के खिलाफ उगला जहर?
Hindi khabar App- देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए l हिन्दी ख़बर ऐप