Advertisement

AAP सांसद संजय सिंह राज्यसभा से एक सप्ताह के लिए हुए निलंबित, सिंह के खिलाफ नियम 256 लगाए जाने की घोषणा

Share
Advertisement

New Delhi: संसद में मानसून सत्र की शुरुआत हो चुकी है। इसी के साथ आज सदन की कार्यवाही भी बहुत जोरों के साथ चल रही है। हालांकि आज आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सदन से इस सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया है। उनके ऊपर सदन में नारे लगाने, कागज फाड़कर चेयर की ओर फेंकने का आरोप में इस सप्ताह के लिए सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया गया है। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने घोषणा की कि मंगलवार को भोजनावकाश के बाद कार्यवाही के दौरान आप सदस्य संजय सिंह ने अशोभनीय आचरण किया था।

Advertisement

यह भी पढ़ें: आजादी का अमृत महोत्सव: लद्दाख में ITBP जवानों ने 12 हजार फीट ऊंचाई पर फहराया तिरंगा, देशवासियों से की यह अपील

हरिवंश ने कहा कि संजय सिंह ने न सिर्फ सदन के नियमों की अवहेलना की बल्कि आसन के निर्देशों का भी उल्लंघन किया और कागज फाड़कर उनके टुकड़े आसन की ओर फेंके। उन्होंने कहा कि सिंह का आचरण सदन की गरिमा के विरूद्ध था। जिसके कारण उन्हें सदन की कार्यवाही से एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया है।

सिंह के खिलाफ नियम 256 लगाया गया

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने संजय सिंह के खिलाफ नियम 256 लगाए जाने का ऐलान किया है। हालांकि बता दें ये नियम किसी सदस्य द्वारा अशोभनीय आचरण करने पर उन्हें सदन से निलंबित किए जाने से संबंधित है। इसी के साथ वहां पर मौजूद संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने इस संबंध में एक प्रस्ताव पेश किया जिसे सदन ने ध्वनिमत से स्वीकार कर लिया गया था। इसके बाद उपसभापति ने सिंह को सदन से बाहर जाने का निर्देश दिया लेकिन आप सदस्य सिंह सदन से बाहर नहीं गए। इस पर उपसभापति ने 12:03 बजे सदन की कार्यवाही को 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया।

यह भी पढ़ें: कारगिल दिवस पर नेताओं ने देश के शहीदों को ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि, सामाजिक संगठनों ने आयोजित किए कार्यक्रम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *