
Mumbai Terror Attack Mastermind Killed:
लश्कर-ए-तैयबा (LET) के संस्थापक सदस्य और हाफिज सईद Mumbai Terror Attack Mastermind Killed: के करीबी हाफिज अब्दुल सलाम भुट्टावी की मौत की पुष्टि हो गई है। उसकी 7 महीने पहले जेल में मौत हो गई थी। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने एक पत्र जारी करके इसकी पुष्टि की। 2008 के मुंबई आतंकी हमले में भुट्टावी ने ही गुर्गों को प्रेरित किया था। उनकी बातें उन्हें प्रेरित करती थीं। दरअसल, दो वर्ष पहले भुट्टावी की मौत की सूचना दी गई थी, लेकिन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने इसे मानने से इनकार कर दिया था। UNSC ने अब मान लिया है कि लश्कर के संस्थापक अब्दुल सलाम भुट्टावी का निधन हो चुका है।
हाफिज नहीं था तो दोनों संगठन संभालता था
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भुट्टावी ने लश्कर और जमात-उद-दावा के कार्यवाहक के रूप में काम किया था जब भारतीय पुलिस ने हाफिज सईद को गिरफ्तार किया था। उसकी दैनिक जिम्मेदारियों को संभाला था। अहम फैसले लिए थे। जब हाफिज सईद को मई 2002 में गिरफ्तार किया गया था, तब भी वह दोनों संस्थाओं का नेतृत्व करता था। भुट्टावी ने लश्कर और जमात-उद-दावा के मदरसा नेटवर्क की देखभाल की थी। 2002 में उसने पाकिस्तान के लाहौर में लश्कर का बेस बनाया था, लेकिन अब भुट्टावी की 29 मई 2023 को पंजाब प्रांत के मुरीदके में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
मुंबई में हुए आतंकी हमले में छह अमेरिकी भी मारे गए
भुट्टावी लश्कर और जमात-उद-दावा के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश देता था। दोनों ने जो कुछ किया, उसके बारे में फतवा देता था। 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले के हमलावरों को संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित आतंकवादी भुट्टावी ने ही ट्रेनिंग दी थी। नवंबर 2008 में दस आतंकियों ने समुद्री रास्ते से मुंबई में घुसकर बुरी तरह मारा गया था। हमले में 150 से अधिक लोग मारे गए और कई घायल हुए थे। लश्कर-ए-तैयबा ने ही आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी ली थी। हमले में छह अमेरिकी भी मारे गए थे।