
Mumbai: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के वर्ली के कोलीवाड़ा इलाके में रविवार सुबह 5:30 बजे तेज रफ्तार BMW कार ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार( पति-पत्नी) महिला की मौत हो गई. जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है.
मौके से फरार हुआ आरोपी
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के वर्ली के कोलीवाड़ा इलाके में रविवार सुबह 5:30 बजे तेज रफ्तार BMW कार ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार( पति-पत्नी) महिला की मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब बाइक सवार दंपत्ति वर्ली के अटरिया मॉल के सामने से गुजर रहे थे. वहीं हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया.
Mumbai: मामले की जा रही है जांच
जानकारी के मुताबिक, BMW कार पालघर स्थित एक राजनीतिक पार्टी के नेता की है और उनका बेटा ड्राइवर के साथ कार में बैठा था। मृतक महिला की पहचान वर्ली कोलीवाड़ा निवासी कावेरी नखवा(उम्र 45) के रूप में हुई है। आगे की जांच जारी है.
ये भी पढ़ें- MS Dhoni Birthday: खास अंदाज में मना महेंद्र सिंह धोनी का 43वां बर्थडे, सलमान खान रहे स्पेशल गेस्ट
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप