Madhya Pradeshक्राइम

MP Rape Case का दोषी गिरफ्तार, भागने की कोशिश में शॉर्ट एनकाउंटर, अस्पताल में भर्ती

Raisen Rape Case : मध्य प्रदेश के रायसेन में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी सलमान को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। बच्ची से हुए दुष्कर्म के बाद से पूरा राज्य आक्रोश में है। 21 नवंबर की रात हैवान ने बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया, जिसके बाद से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जंगल के रास्ते पहुंचा भोपाल

खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने यह कार्रवाई की। सलमान को गांधीनगर के वार्ड नं. 11 स्थित चाय की दुकान से गिरफ्तार किया गया। जैसे ही सलमान चाय पीने पहुंचा तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि पांजरा में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद वह फरार हो गया था और जंगल के रास्ते होते हुए भोपाल पहुंचा था।

आरोपी ने की भागने की कोशिश

आरोपी सलमान की गिरफ्तारी के बाद रास्ते में पुलिस की गाड़ी की टायर पंचर हो गया। मौके का फायदा उठाकर उसने भागने का प्रयास किया जिसके बाद पुलिस ने उसका शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया। दुष्कर्म के आरोपी सलमान को पैर में गोली लगी है। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में आरोपी का इलाज जारी है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।

गोहरगंज पुलिस को सौंपा गया आरोपी

इसी क्रम में आपको बताते चले की गांधीनगर की पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के बाद सलमान को गोहरगंज पुलिस के हवाले करना था। गोहरगंज पुलिस आरोपी को लेकर थाने के लिए रवाना हुई तो रास्ते में गाड़ी पंक्चर हो गई। यहां उसने भागने की कोशिश की जिसके चलते उसके पांव में गोली लगी और वह वापस दबोच लिया गया।

रायसेन पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

सलमान की गिरफ्तारी की जानकारी पाते ही जय मां भवानी हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थाने पहुंचे, लेकिन उससे पहले ही आरोपी को गोहरगंज पुलिस के सुपुर्द किया जा चुका था। मामले में रायसेन पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर किसी धर्म, जाति या समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने वाली, भड़काऊ या हिंसा को उकसाने वाली सामग्री, पोस्ट साझा नहीं करने की चेतावनी दी।

ये भी पढ़ें- खडूर साहिब में बर्थडे पार्टी पर पुलिस रेड : राजू शूटर समेत सात गिरफ्तार, छह पिस्टल बरामद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button